उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी कांग्रेस : गुलाम नबी आजाद
Sanjay Srivastava 17 Jan 2017 2:35 PM GMT

नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा, "उत्तर प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस, समाजवादी पार्टी का गठबंधन ही बनाएगा।"
आजाद ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के गठबंधन की घोषणा अगले 24 घंटे में की जा सकती है। आजाद ने कहा कि गठबंधन के महत्वपूर्ण पहुलओं विशेष रूप से सीटों के बंटवारे को लेकर विचार चल रहा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कहा कि वह कांग्रेस के साथ गठबंधन पर एक-दो दिन में निर्णय ले लिया जाएगा। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कई नेता चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश चुनाव समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लड़ें। नरेश अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में वह पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन का समर्थन करते हैं।
More Stories