18 मार्च को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, चुनेंगे सीएम 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
18 मार्च को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, चुनेंगे सीएम बीजेपी मुख्यालय में चल रही हैं जश्न की तैयारियां।

मुख्य संवाददाता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक 18 मार्च को होगी। इसी बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। बैठक में सभी 325 विधायकों को आमंत्रण भेजा गया है। बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। विधायक दल का नेता ही यूपी का मुख्यमंत्री बनेगा। बीजेपी में सीएम पद को लेकर बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक वैंकेया नायडू और राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र सिंह यादव इस बैठक में मौजूद रहेंगे। बीजेपी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश 2017 विधानसभा चुनावों में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के लिए नियुक्त किये गए पर्यवेक्षक केन्द्रीय शहरी विकास तथा सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू तथा राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में 18 मार्च को सायं 5 बजे लखनऊ में सभी विधायकों की बैठक होगी। यह जानकारी प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी ने दी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल उपस्थित रहेगें।

विधायक दल की बैठक 18 मार्च को होगी। मगर ये प्रदेश मुख्यालय में नहीं होगी। दरअसल 325 विधायकों को बैठाने के लिए उपयुक्त स्थान हमारे आफिस में नहीं है।
राकेश त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता, यूपी, बीजेपी

विजय दिवस के लिए बीजेपी दफ्तर में जारी हैं तैयारियां।

भाजपा ऑफिस पहुंचे 100 विधायक

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दो दिन पहले 16 मार्च को शपथग्रहण समारोह संबंधित एक बयान दे दिया था, जिसके बाद में अफवाहों का बाजार गर्म हो जाने से करीब 100 भाजपा विधायक बृहस्पतिवार को भाजपा आफिस पहुंच गये। बाद में इन विधायकों ने अपने आवास आवंटन की प्रक्रिया को पूरा करवाया। दारुलशफा स्थित विधायक निवास में इस संबंध में राज्य संपत्ति विभाग की ओर से कैंप लगाया गया था। जहां पूरे दिन विभिन्न दलों के नव निर्वाचित विधायकों का जमावड़ा लगा।

दिल्ली से तारीख तय होने की खबर मगर प्रदेश को जानकारी नहीं

कई राष्ट्रीय चैनलों ने 18 मार्च को विधायक दल की मीटिंग होने की खबर प्रसारित की। ये सभी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के हवाले से ये समाचार प्रसारित करते रहे। मगर यहां प्रदेश मुख्यालय को इस बात की कोई जानकारी नहीं रही। प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि विधायक दल की मीटिंग संबंधित कोई भी जानकारी किसी को नहीं है।

बीजेपी मुख्यालय में नहीं होगी विधायक दल की बैठक

राकेश त्रिपाठी ने बताया कि ये तय है बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में विधायकों की बैठक नहीं हो सकेगी। 325 विधायकों को एक साथ बैठाने की जगह प्रदेश मुख्यालय में कहीं भी नहीं है। इसलिए इसको लेकर किसी अन्य जगह पर बैठक का आयोजन किया जाएगा।

18 को भाजपा बूथ स्तर तक मनाएगी जश्न

भाजपा पूरे उत्तर प्रदेश सहित देश भर में बूथ स्तर तक उप्र चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाएगी, जिसमें होली दीवाली दोनों एक साथ होगी। जगह-जगह आयोजन किये जाएंगे। वैसे भाजपा के मुख्यालय को इस जश्न से पहले ही रंग बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.