प्रतापगढ़ के इस विधायक को दूसरी बार मिला मंत्री पद
Divendra Singh 20 March 2017 12:51 PM GMT

लखनऊ। प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा के विधायक राजेंद्र प्रताप सिंह मोती ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। पट्टी विधानसभा से कई बार विधायक रहे राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह राजनीति के पुराने धुरंधर माने जाते हैं।
इस बार चुनाव परिणाम भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती के पक्ष में रहा जिन्हें कुल 74428 मत मिले थे और इनके निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा के राम सिंह को कुल 73051 मत मिले।
साल 2012 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद हार गए थे। इसके बाद हाईकोर्ट के फैसले में वह विधायक हो गए थे। लेकिन इस फैसले के खिलाफ सपा के विधायक रामसिंह सुप्रीम कोर्ट चले गए।।
भाजपा से लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं मोती सिंह, भाजपा की टिकट पर 1996 में यूपी के पट्टी विधानसभा से चुनाव जीतकर मोती सिंह एमएलए बने थे। फिर भाजपा की टिकट पर 2002 में वह इसी क्षेत्र से एमएलए बने। 2003 में वे यूपी की भाजपा सरकार में कृषि राज्य मंत्री रहे। 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर एमएलए बने।
2012 चुनाव में हारने के बाद पहुंच गए थे हाईकोर्ट
विधानसभा चुनाव के 2012 में प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के राम सिंह ने भाजपा के मोती सिंह को शिकस्त दी थी। राम सिंह को 61434 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मोती सिंह को 156 वोट से हराया था। मोती सिंह को 61278 मिले थे। इस परिणाम को मोती सिंह ने चुनौती दी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी के विधायक की विधानसभा सदस्यता को रद कर दिया था।
More Stories