देश की आजादी में भाजपा और संघ का कोई योगदान नहीं : राहुल  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
देश की आजादी में भाजपा और संघ का कोई योगदान नहीं : राहुल   कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी।

अमेठी (भाषा)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रहार करते हुए कहा कि सिर्फ नफरत फैलाने वाले इन दोनों ही संगठनों के देश की आजादी में योगदान के नाम पर बताने के लिये कुछ नहीं है। उन्होंने देश को ना तो महात्मा गांधी दिया और ना ही सरदार पटेल।

राहुल ने अपने अमेठी में आयोजित चुनावी सभाओं में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को बांटने और तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। जाति को जाति से और धर्म को धर्म से लड़ाना मोदी की आदत बन गयी है। वह उत्तर प्रदेश में भी यही कर रहे हैं।

उन्होंने ‘ना हिन्दू बनेगा ना मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है इंसान बनेगा' गीत का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा वाला हिन्दुस्तान कभी नहीं बना सकेंगे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी में अविस्मरणीय योगदान करने वाले महापुरुषों में से किसी का भी वास्ता भाजपा या संघ से नहीं था। चाहे महात्मा गांधी हों, सरदार पटेल हों या फिर भगत सिंह। भाजपा और संघ के पास बताने के लिए कुछ नहीं है।

उन्होंने सरदार पटेल का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी पार्टी की राजनीति के लिये महान विभूतियों को बांटने का काम ना करें।

राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनो लोग उन्हें बहुत कुछ कहते रहते हैं। यह सब उन्हें मंजूर है लेकिन अमेठी और रायबरेली की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं है।

उन्होंने कहा कि पहले मोदी खुश थे लेकिन प्रदेश में सपा और कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद उनका चेहरा बदल गया है और वह नफरत फैलाने की राजनीति करने लगे हैं।


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.