सीएम पद का दावेदार होने के सवाल को टाल गये राजनाथ

Ashish DeepAshish Deep   2 Nov 2016 9:15 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सीएम पद का दावेदार होने के सवाल को टाल गये राजनाथकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह।

नई दिल्ली (भाषा)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया कि क्या उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश किया जाएगा।

जब उनसे एक संवाददाता सम्मेलन में यह प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘आप हम से नाराज क्यों हैं?'' जब इस सवाल पर जोर दिया गया और कहा गया कि वह इस समय उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े कद वाले नेता हैं तो उन्होंने फिर से सीधी टिप्पणी करने से बचते हुए कहा, ‘‘मैं आप को नाराज नहीं करना चाहता हूं।''

भाजपा ने अभी फैसला नहीं किया है कि चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में कोई चेहरा पेश किया जाना है या नहीं। राजनाथ सिंह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.