रविशंकर प्रसाद का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जोरदार हमला, बोले- क्यों खत्म हो गईं दोनों राजकुमारों की सभाएं ?

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रविशंकर प्रसाद का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जोरदार हमला, बोले- क्यों खत्म हो गईं दोनों राजकुमारों की सभाएं ?भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद।

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस-सपा गठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि दोनों राजकुमारों की साथ साथ सभा और रोड शो खत्म क्यों हो गए हैं। 140 सीटों का चुनाव ख़त्म हुआ मगर दोनों की जनसभा हुई हैं दो।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कन्नौज में मोदी की जनसभा में बिजली काट दी गयी थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष पर चुटकी लेते हुए उन्हाेंने कहा कि राहुल गांधी जहाँ प्रचार को जाते हैं वहां बंटाधार कर देते हैं। उड़ीसा में नगर पालिका में भी कांग्रेस हमसे पीछे चली गयी है। कांग्रेस को अपनों का भी साथ नहीं पसंद है। लाल बहादुर शास्त्री के साथ कांग्रेस ने क्या किया। सन 66 में उनकी मृत्यु हुई थी। उन्होंने 65 की लड़ाई में कहा था कि लोग सोमवार को भोजन न करें। वीपी सिंह के साथ क्या किया गया। चरण सिंह के साथ कया किया था। चंद्रशेखर के साथ क्या किया था। नरसिम्हा राव के साथ किया। मनमोहन सिंह पर व्यंग्य किया था तो बुरा लगा। मगर उनके गुरु नरसिम्हा राव के साथ कांग्रेस ने क्या किया गया। उनका शव कांग्रेस के मुख्यालय में भी नहीं जाने दिया गया था। गांधी परिवार के अलावा उनको कोई पसंद नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह से ये बात कहनी है कि आप लोहिया जी का नाम लेना बंद कर दें। अब सियासी सफर में परिवार के लिए है। उन्होंने यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड पर नौ कमीशन विचार कर रहे हैं। तीन तलाक का विषय इबादत और आस्था का नहीं, नारी समानता का है। हम इबादत का सम्मान है। मगर कुप्रथाओं का नहीं है। पाकिस्तान और बांग्लादेश में तीन तलाक नियंत्रित है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.