योगी के मंत्रिमंडल में इन्हें मिला मौका, देखें पूरी लिस्ट

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
योगी के मंत्रिमंडल में इन्हें मिला मौका, देखें पूरी लिस्टशपथ ग्रहण समारोह के समय मंच पर प्रधापमंत्री और यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। शनिवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आदित्यनाथ योगी ने राज्य के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। ‘शपथ समारोह में क प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। मुख्यमंत्री के बाद केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की।

शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने लालकृष्ण आडवाणी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इन तीनों के बाद 22 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली जबकि 24 राज्य मंत्रियों ने शपथग्रहण की।

इसके बाद उनके मंत्रीमंडल के लिए 46 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है। इनमें कैबनेट मंत्री के रूप में सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, बसपा से भाजपा में आये पूर्व नेता विरोधी दल व पडरौना से 4थी बार विधायक बने स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चौहान, धरम पाल सिंह, एसपी सिंह बघेल, सत्यदेव चौधरी, रमापति शास्त्री, जयप्रताप सिंह, ओम प्रकाश राजभर, ब्रजेश पाठक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, चेतन चौहान, श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टंडन, नंद गोपाल नंदी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में अनुपमा जयसवाल, सुरेश राणा, उपेन्द्र तिवारी, डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह,धर्म सिंह सैनी, अनिल राजभर और स्वाती सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

इनके बाद राज्यमंत्री के रूप में गुलाब देवी, जयप्रकाश निषाद, अर्चना पांडे, अतुल गर्ग, रणवेंद्र प्रताप सिंह, मोहसिन रजा ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी भी मंच मौजूद हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाइक, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने खुद एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया।

ये-ये रहे माैजूद

मोदी के अलावा एलके आडवाणी, मुरलीमनोहर जोशी, वैंकेया नायडू के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्र और अन्य बड़े नेता यहां पहुंचे हैं। इन सबके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शपथग्रहण में हिस्सा लेने के लिए मंच पर पहुंचे और वहां मौजूद सभी नेताओं से मुलाकात की।

स्मृति उपवन समारोह स्थल पर मंत्रियों की गाड़ियों की जांच करते सुरक्षाकर्मी

नई सरकार में 20 से ज्यादा कैबिनेट मंत्री

माना जा रहा है कि उनके मंत्रिमंडल में 22 कैबिनेट शपथ लेंगे। कांशीराम स्मृति उपभवन में 2 बजकर 15 मिनट पर आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केन्द्र में बीजेपी सरकार में मंत्री इस समारोह में शामिल होंगे।

UPCM : हठयोग से राजयोग का नाम है योगी आदित्यनाथ

मंत्री बनने वालों में स्वाति सिंह आैर मोहसिन रजा भी

जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई जा जाएगी उसमें जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में लखनऊ कैंट से रीता बहुगुणा जोशी भी हैं।

  1. भूपेंद्र सिंह चौधरी- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
  2. धरम सिंह सैनी- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
  3. सुरेश राणा-राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
  4. गुलाबो देवी- राज्य मंत्री
  5. बलदेव ओलख- राज्य मंत्री
  6. चेतन चौहान- कैबिनेट मंत्री
  7. अतुल गर्ग- राज्य मंत्री
  8. संदीप सिह- राज्य मंत्री
  9. लक्ष्मी नाराणण चौधरी- कैबिनेट मंत्री
  10. श्री कांत शर्मा- कैबिनेट मंत्री
  11. एसपी सिंह बघेल- कैबिनेट मंत्री
  12. राजेश अग्रवाल- कैबिनेट मंत्री
  13. धरमपाल सिंह- कैबिनेट मंत्री
  14. सुरेश खन्ना- कैबिनेट मंत्री
  15. महेंद्र सिंह- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
  16. स्वाती सिंह- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
  17. आशुतोष टंडन-कैबिनेट मंत्री
  18. बृजेश पाठक- कैबिनेट मंत्री
  19. रीता बहुगुणा जोशी- कैबिनेट मंत्री
  20. अनुपमा जैसवाल- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
  21. मुकुट बिहारी वर्मा- कैबिनेट मंत्री
  22. रमापति शास्त्री- कैबिनेट मंत्री
  23. मोहसीन रजा- राज्य मंत्री
  24. अर्चना पांडेय- राज्य मंत्री
  25. सतीश महाना- कैबिनेट मंत्री
  26. रणवेंद्र प्रताप सिंह- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
  27. स्वतंत्रदेव सिंह- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
  28. सत्यदेव पचौरी- कैबिनेट मंत्री
  29. मन्नु कोरी- राज्य मंत्री
  30. जय प्रकाश सिंह-कैबिनेट मंत्री
  31. ज्ञानेंद्र सिंह- राज्य मंत्री
  32. स्वामी प्रसाद मौर्य- कैबिनेट मंत्री
  33. जय प्रकाश निषाद- राज्य मंत्री
  34. सूर्य प्रताप शाही- कैबिनेट मंत्री
  35. दारा सिंह चौहान- कैबिनेट मंत्री
  36. उपेंद्र तिवारी- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
  37. राजेंद्र प्रताप सिहं (मोती सिंह)- कैबिनेट मंत्री
  38. सिद्धार्थनाथ सिंह- कैबिनेट मंत्री
  39. नंद कुमार नंदी- कैबिनेट मंत्री
  40. गिरीश यादव- राज्य मंत्री
  41. संगीता बलवंत- राज्य मंत्री
  42. अनील राजभर- राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार
  43. नीलकंठ तिवारी- राज्य मंत्री
  44. ओम प्रकाश राजभर- कैबिनेट मंत्री
  45. जय कुमार सिंह जैकी- राज्य मंत्री
  46. सुरेश पासी- राज्य मंत्री

इस लिस्ट सबसे चाैंकाने वाले बात ये रही कि गृह मंत्री राजनाथ के बेटे पंकज सिंह को जगह नहीं मिल पायी है।

इस गाड़ी से चलेंगे यूपी के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

                 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.