रीता बहुगुणा जोशी भाजपा में शामिल, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रीता बहुगुणा जोशी भाजपा में शामिल, कांग्रेस को लगा बड़ा झटकापार्टी मुख्यालय में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भेंट करती रीता बहुगुणा जोशी।

लखनऊ। पिछले कुछ दिनों से रीता बहुगुणा जोशी में भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों में आखिरकार विराम लग गया है। कांग्रेस से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहीं रीता बहुगुणा जोशी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। रीता बहुगुणा जोशी ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी मुख्यालय पहुंची और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में रीता ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मेरे लिए यह फैसला आसान नहीं

इस दौरान रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मैं आज ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुई हूं। एक लंबे अंतराल के बाद आखिरकार मैंने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है। मेरे लिए यह फैसला आसान नहीं था। मैंने 27 साल से राजनीति से जुड़ी हूं।

रीता बहुगुणा के भाजपा में जाने पर पड़ेगा ब्राह्मण वोटों पर असर

पीएम मोदी से प्रभावित

वहीं उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को देश की सेना के साथ ही सरकार की उपलब्धि बताया और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। इतना ही नहीं, रीता ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खून की दलाली वाले पर बयान पर जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि देश के मामले सबको एकजुट होना चाहिए और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी को ऐसे मौके पर अलग बयान नहीं देना चाहिए। बता दें कि इससे पहले रीता के भाई विजय बहुगुणा जोशी ने भी कांग्रेस से बगावत भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।

शीला दीक्षित हैं सीएम का चेहरा

रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने के बाद बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सीएम कैंडीडेट के रूप में शीला दीक्षित को आगे किया है, जबकि इससे पहले शीला दीक्षित उत्तर प्रदेश की राजनीति में शामिल नहीं थी।

यह भी पढ़ें

... तो पिता और भाई की राह पर रीता बहुगुणा जोशी

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.