Live: अखिलेश सरकार ने अच्छा काम किया, लेकिन अभी सपा को और काम करना है: मुलायम, पढ़ें हर अपडेट

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Live: अखिलेश सरकार ने अच्छा काम किया, लेकिन अभी सपा को और काम करना है: मुलायम, पढ़ें हर अपडेटसमाजवादी पार्टी रजत जयंती समारोह का दृश्य।

समाज के भेदभाव को मिटाना चाहती है सपा: मुलायम सिंह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह के दौरान सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मंच से कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के भेदभाव को मिटाना चाहती है। हमारी लड़ाई सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने बहुत काम किये हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी को अभी और भी बहुत काम करना है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने शहीदों को याद किया।

हम उत्तर प्रदेश से भी BJP को भगा देंगे: लालू

लखनऊ (भाषा)। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने आये हैं और BJP को यहां से भगा देंगे।

सपा के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये लालू ने कहा, ‘‘हम यहां सपा को मजबूत करने आये हैं। हमने बिहार में BJP को भगा दिया। जैसे शहर से गीदड़ भगाया जाता है, हम उत्तर प्रदेश से भी BJP को भगा देंगे।'' समारोह में आये पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा से जब महागठबंधन की संभावना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब के चुनावों के बाद ऐसे हालात शायद पैदा हों। फिलहाल हम यहां SP के आमंत्रण पर रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आये हैं।

जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि सपा से पुराने रिश्ते हैं इसलिए यहां समारोह में हिस्सा लेने आये हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। इस पर मुलायम सिंह यादव बेहतर बता सकते हैं क्योंकि यहां (उत्तर प्रदेश) SP बड़ी पार्टी है।

लालू ने अखिलेश व शिवपाल का पकड़ा हाथ पर अखिलेश ने छुए चाचा के पैर

लखनऊ (भाषा)। समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश का जैसे ही हाथ पकड़कर मिलाने की कोशिश की तो मुख्यमंत्री अखिलेश ने झुक कर झट चाचा के पैर छू लिए। पर प्रश्न यह है क्या तल्खियां दूर होती दिखीं?

सपा के रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा ने भी शिवपाल और अखिलेश के हाथ विजयी मुद्रा में उठवाकर लोगों का अभिवादन किया।

समाजवादी पार्टी शनिवार को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह मना रही है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चाचा शिवपाल ने जनेश्वर मिश्र पार्क के निर्माण के लिए भतीजे की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में साफ किया कि वह मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते। मुख्यमंत्री के रुप में अखिलेश ने अच्छा काम किया है। साथ ही कहा, ‘‘जो सपा का काम नहीं करेगा, उसे पद पर नहीं रहना चाहिए। पद उसी के पास रहना चाहिए जो ईमानदारी से काम करे और जिसके मन में त्याग की भावना है।''

शिवपाल सपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सपा के भीतर चाचा भतीजे के बीच घमासान हो चुका है और सार्वजनिक रूप से दोनों के बीच की तल्खियां जनता ने देखी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री रहे शिवपाल सिंह यादव को बर्खास्त कर दिया था।

शायद यही दर्द शिवपाल ने बयां करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘पद मिले ना मिले। मैं इसलिए कहना चाहता हूं कि पद से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं होता। लोहिया और जयप्रकाश नारायण पर कोई पद नहीं था। हम आप उन्हीं के आदशो' पर चलेंगे। उनसे प्रेरणा लेंगे।''

कुछ लोग सुनेंगे ज़रूर लेकिन सपा का सब बिगड़ जाने के बाद : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए विरोधियों पर निशाना साधा। जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित समारोह के दौरान अखिलेश ने मंच से कहा कि कुछ लोग सुनेंगे जरूर, मगर पार्टी के बिगड़ने के बाद। उन्होंने इस दौरान नेता जी मुलायम सिंह यादव और पार्टी को रजत जयंती समरोह की बधाई दी।

तलवार दोगे तो तलवार चलाएंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर तलवार देंगे तो तलवार चलाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी मेरी वजह से नहीं, सभी समाजवादियों के सहयोग से उत्तर प्रदेश में आई है। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया की तरक्की का रास्ता समाजवादी विचारधारा है। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अब समाजवादियों को संकल्प लेना होगा। यूपी में समाजवादी की सरकार फिर बनेगी। सपा परीक्षा देने के लिए तैयार है।

यूपी में समाजवादी फिर वापस आएंगे

समारोह में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों के लिए यह एक एतिहासिक पल है। नेताजी ने पार्टी को आज इस मुकाम पर खड़ा किया है। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि लोहिया पार्क से ऑक्सीजन मिलती है। समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को पेंशन देने की योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अंग्रेजी और कंप्यूटर के खिलाफ नहीं है। इसलिए उत्तर प्रदेश में सपा सरकार एक बार फिर बनेगी।

आगामी चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा

अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों के बीच दूरियां पैदा की हैं। उत्तर प्रदेश भारत का भविष्य है। देश किस तरफ जाएगा ये तय होगा। समाजवादी विचारधारा हमको आगे ले जायेगी। हमने जो तरक्की का रास्ता खोला है वो आगे बढ़ेगा।

जनता परिवार के नेता एकजुट हों : देवगौडा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा ने जनता परिवार के नेताओं से सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ ‘एकजुट' होने की अपील की है। देवगौडा ने आज समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी सांप्रदायिक ताकतों का सामना करने वाली प्रमुख पार्टी है। वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव, लालू, शरद को एक साथ आना चाहिए अन्यथा देश में सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करना मुश्किल है।''

देवगौडा ने जम्मू कश्मीर के हालात पर कहा कि उनके प्रधानमंत्री रहते वहां एक बार भी निषेधाज्ञा नहीं लगी। अब वहां के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के नतीजे भारत के भविष्य का एजेंडा तय करेंगे और मुलायम के नेतृत्व में सपा जीतेगी।

सपा रजत जयंती में जुटे जनता परिवार के पुराने दिग्गज

समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह के बहाने आज जनता परिवार के पुराने दिग्गज नेताओं ने मंच साझा किया। समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौडा, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, रालोद प्रमुख अजित सिंह, जदयू नेता शरद यादव, इनेलोद नेता अभय चौटाला और प्रख्यात वकील राम जेठमलानी शामिल हुए।

सपा कार्यकर्ताओं की जोरदार नारेबाजी के बीच सभी नेता एक एक कर मंच पर पहुंचे। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव सबसे अंत में आए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी सांसद पत्नी डिंपल यादव के साथ मंच पर मौजूद थे। सपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सबका स्वागत किया.

समारोह का आयोजन राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क में किया गया। समारोह की तैयारियों की कमान स्वयं शिवपाल ने संभाल रखी थी।

महागठबंधन' की संभावनाओं पर संशय

सपा के इस ‘मेगा शो' को ‘महागठबंधन' की संभावनाओं से भी जोडकर देखा जा रहा है। देवगौडा से जब महागठबंधन की संभावना के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब के चुनावों के बाद ऐसे हालात शायद पैदा हों। फिलहाल वह यहां सपा के आमंत्रण पर रजत जयंती समारोह में हिस्सा लेने आए हैं।

जदयू नेता शरद यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। मुलायम सिंह यादव बेहतर बता सकते हैं क्योंकि यहां (उत्तर प्रदेश) सपा बड़ी पार्टी है।

भावुक शिवपाल ने कहा मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने मंच से कहा मुझे कभी मुख्यमंत्री पद का लालच नहीं रहा, मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता हूं।

समाजवादी पार्टी शनिवार को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह मना रही है। इसका आयोजन लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मंच पर समाजवादी विचारधारा को मानने वाले देश के बड़े बड़े नेता शामिल हुए।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा हमसे इतना भी क्या विरोध है। हमें मुख्यमंत्री नहीं बनना। हमने सरकार का बहुत सहयोग किया है। चाहे जितनी बार बरखास्त कर दीजिए।

अपने दिल की बात कहते हुए शिवपाल ने कहा कि मैंने इस सरकार और मुख्यमंत्री को चार साल तक पूरा सहयोग दिया है। चाहे पीडब्ल्यूडी विभाग हो, सिंचाई विभाग या जल संसाधन विभाग मैंने प्रदेश की बेहतरी के लिए पूरी जान लगा दी है। यह प्रदेश की जनता बताएगी। अधिकारियों ने मेरे काम में कई रोड़े अटकाए पर मैंने कुछ नहीं कहा।

मंच पर शिवपाल ने बड़े भावुक होते हुए अखिलेश से कहा जितना प्यार मांगोंगे उतना प्यार देंगे। खून मांगोगे तो खून देंगे पर नेताजी का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा।

कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिवपाल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.