पांचवें चरण के लिए कल शाम थमेगा प्रचार का शोर, 100 दागी उम्मीदवारों सहित 617 के भाग्य का होगा फैसला

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पांचवें चरण के लिए कल शाम थमेगा प्रचार का शोर, 100 दागी उम्मीदवारों सहित 617 के भाग्य का होगा फैसलाUPElection2017 : पांचवें चरण में 11 जिलों में होगा मतदान। 

लखनऊ। प्रदेश में पांचवें चरण के लिए 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए प्रचार का शोर शनिवार की शाम 5:00 बजे से थम जाएगा। जिसके साथ ही अवध क्षेत्र के 617 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करने के लिए मतदाता तैयार हो जाएंगे। 11 जिलों की 52 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। जिसमें फैजाबाद, गोंडा, सुल्तानपुर, अमेठी, बहराइच, श्रावास्तवी, अंबेडकर नगर, बलरामपुर जैसे जिलों में उम्मीदवारों के सामने मतदाताओं का फैसला आएगा। इन जिलों में सोमवार को चुनाव होगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी टी वेंकटेश ने बताया कि, मतान संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अवध क्षेत्र में मतदान के लिए रविवार की दोपहर में पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएंगी।

100 के करीब दागी उम्मीदवार मैदान में

एडीआर ने पांचवें चरण में 11 जिलों की 52 विधानसभा सीटों पर लड़ रहे 617 में से 612 प्रत्याशियों के शपथ पत्रों के आधार पर रिपोर्ट जारी की है। इस चरण में सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार बहुजन समाज पार्टी के हैं, इसके बाद भाजपा है। बसपा के 51 में 23, भाजपा के 51 में से 21, सपा के 42 में से 17, कांग्रेस के 14 में से तीन और रालोद के 30 में से आठ उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि 220 में से 19 यानी नौ फीसदी निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामलों का जिक्र किया है। 22 सीटों पर तीन से अधिक दागी उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 96 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। नौ उम्मीदवारों पर हत्या तथा 24 पर हत्या का प्रयास और आठ उम्मीदवारों पर महिला उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं। चार उम्मीदवारों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज है। 156 उम्मीदवारों ने अपने पैन की डिटेल नहीं दी हैं। वहीं 612 में से 365 ने आयकर की अपनी डिटेल सार्वजनिक नहीं की हैं।

266 प्रत्याशी स्नातक नहीं

पांचवे चरण में उम्मीदवारों की शिक्षा की बात की जाए तो 266 उम्मीदवारों ने अपनी शिक्षा पांचवी से 12वीं तक बताई है। 285 ने खुद को स्नातक और 38 न खुद को सिर्फ साक्षर बताया है। वहीं नौ उम्मीदवार निरक्षर हैं। 429 उम्मीदवारों की उम्र 25 से 50 साल के बीच है। 181 की उम्र 51 से 80 साल है। दो उम्मीदवारों ने अपनी उम्र का खुलासा ही नहीं किया। पांचवे चरण में 43 महिलाएं भी चुनाव मैदान में हैं।

सबसे ज्यादा करोड़पति बसपा में

करोड़पतियों भी सबसे ज्यादा बसपा के वहीं करोड़पति उम्मीदवारों की बात की जाए तो 612 में से 168 यानि 27 फीसदी कैंडिडेट करोड़पति हैं। करोड़पति उम्मीदवारों के मामले में भी बहुजन समाज पाार्टी सबसे ऊपर है। बसपा के 51 में से 43 यानि 84 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसके बाद भाजपा के 51 में से 38 यानि 75 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। सपा के 42 में से 32 यानि 76 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। कांग्रेस के 14 में से सात यानि 50 प्रतिशत कैंडिडेट करोड़पति हैं। राष्ट्रीय लोकदल के 30 में से नौ उम्मीदवार करोड़पति हैं। इस चरण के सबसे अमीर उम्मीदवारों की बात की जाए तो भाजपा के अजय प्रताप सिंह के पास 49 करोड़ की संपत्ति है। कांग्रेस की अमिता सिंह 36 करोड़ और उसके बाद भाजपा के मयंकेश्वर शरण सिंह 32 करोड़ के मालिक हैं।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.