पूरा देश भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई में पीएम मोदी के साथ: डॉ. महेश शर्मा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पूरा देश भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई में पीएम मोदी के साथ: डॉ. महेश शर्मापरिवर्तन रैली के दौरान जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और स्वामी प्रसाद मौर्य।

फतेहपुर/ बदांयू/ लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्राएं उत्तर प्रदेश में व्याप्त अपराध, माफियाराज, गुण्डागर्दी, भ्रष्टाचार के विरूद्ध जनता से संवाद करती हुए आगे बढ़ रही है। स्वागत सभाओं, नुक्कड़ सभाओं और सभाओं में जनता के बीच केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर परिवर्तन यात्रा फतेहपुर, हुसैनगंज, गनेशपुर, हतगांव, नादेशपुर और बदायूं में जनता के बीच पहुंची।

सर्दी-गर्मी समझ के इस कष्ट को सहन कर लें

फतेहपुर में परिवर्तन रथ से जनता को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने भष्ट्राचार को खत्म करने का संकल्प लिया है। अब समय आ गया है कि यूपी को भी सपा बसपा से मुक्त करा कर उत्तर प्रदेश में भी सुशासन का निर्माण किया जाये। पीएम मोदी हमारे नेता हैं, जिन्होंने पूरे विश्व में हमारा सिर गर्व से ऊंचा किया है। नोटबंदी से थोड़ी बहुत दिक्कत आई है, लेकिन मेरी जनता से अपील है कि सर्दी-गर्मी समझ के इस कष्ट को सहन कर लें, ये परिवर्तन यात्रा इसी का संदेश लेकर आई है। आज देश आर्थिक परिवर्तन की दौर में हैं और पूरा देश भ्रष्टाचार के विरूद्ध लड़ाई में मोदी जी के साथ है। यही पीएम मोदी की ताकत है। गरीब और अमीर के बीच की विषमता मिटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियों से लड़ रहे हैं।

ताकि विकास गाँव-गाँव तक पहुंचे

परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व करते हुए विधायक सतीश महाना एवं प्रदेश मंत्री कौशेलेन्द्र सिंह ने परिवर्तन का शंखनाद किया। बदायूं जिले में परिवर्तन यात्रा सभा को सम्बोधित करते हुऐ स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आपको इस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का संदेश देना चाहता हूँ कि आज उत्तर प्रदेश में यदि आप अमन चाहते हैं, विकास गाँव-गाँव तक पहुँचे, कानून का राज हो, गुण्डे माफिया जेल की सलाखों मे हो, भ्रष्टाचार का खात्मा हो तो साथियों संकल्प लें कि आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार के संरक्षण में चल रहे गुन्डाराज को उखाड़ फेंकेंगे और अपने सम्मान का परचम लहराने का काम करेंगे।

सबक सिखाने का काम करें

उन्होंने कहा कि बसपा की नेता मायावती आज बाबा साहेब डाक्टर अम्बेडकर के सपनों को नीलाम कर रही हैं। भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं और लोकतंत्र को बेचने का काम कर रही हैं, इसलिये इस भ्रष्टाचार की देवी को भी सबक सिखाने का काम करना है। इसलिये आइये हम सब मिलकर के सपा के गुन्डाराज और बसपा के भ्रष्टाचार को जमीन और मिट्टी में मिला कर के अपने सम्मान का परचम लहराने का काम करें। पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करें और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायें। बदायूं में परिवर्तन यात्रा को सम्बोधित करते हुए सतीश गौतम ने कहा कि कालेधन पर प्रहार से मायावती का हाथी अब चलने लायक नहीं रहा और सपा की साइकिल के टायर फटाक बोल गये है।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.