समाज के भेदभाव को मिटाना चाहती है सपा: मुलायम सिंह 

Kushal MishraKushal Mishra   5 Nov 2016 3:12 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
समाज के भेदभाव को मिटाना चाहती है सपा: मुलायम सिंह रजत जयंती समारोह में संबोधित करते सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह के दौरान सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने मंच से कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के भेदभाव को मिटाना चाहती है। हमारी लड़ाई सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने बहुत काम किये हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी को अभी और भी बहुत काम करना है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सीमा देश की गंभीर समस्या है। मैं शहीद सैनिकों को नमन करता हूं। वहीं, समारोह में सपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के लोगों को धन्यवाद दिया।

बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए काम करना होगा: मुलायम

समारोह में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश सरकार ने अच्छा काम किया है, मगर समाजवादी पार्टी को अभी और भी बहुत काम करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि नारेबाजी से काम नहीं चलेगा, काम भी करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज जनता को विश्वास दिलाता हूं कि देश के लिए हम एक हैं। अब हमें बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए काम करना होगा।

यह सम्मेलन सत्ता पाने के लिए नहीं

मुलायम सिंह यादव ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी का रजत जयंती समारोह बड़े नेताओं का सम्मान है। यह सम्मेलन सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं है। न जाने कितने ही लोगों समाजवादी आंदोलन के दौरान लाठियां खाई थीं। समाजवादी गैरबराबरी के खिलाफ लड़ रही है। हमारे युवा संघर्ष कर रहे हैं।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.