एक साथ आज रोड शो करेंगे अखिलेश-राहुल 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
एक साथ आज रोड शो करेंगे अखिलेश-राहुल उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज नई इबारत लिखी जाएगी। पहली बार भारतीय राजनीति के दो युवराज एक साथ मिलकर जनता से वोट मांगेगे।

मुख्य संवाददाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज नई इबारत लिखी जाएगी। पहली बार भारतीय राजनीति के दो युवराज एक साथ मिलकर जनता से वोट मांगेगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के बाद सपा के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ में रोड शो करेंगे। इस रोड शो के पहले लखनऊ के होटल ताज में दोनों नेता संयुक्त रूप से मिलकर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

इसके बाद यह दोनों नेता हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचेंगे। यहां पर माल्यार्पण करने के बाद यहां दिन के 2 बजे रोड शो शुरू होगा। इस रोड शो को कामयाब बनाने को लेकर शनिवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मिलकर रणनीति बनाई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा, ‘’ऐसा पहली बार है जब ऐसे दो युवा नेता जिनको प्रदेश के साथ ही देश की जनता उम्मीद के साथ देख रही है। उनके एक साथ आने से प्रदेश की राजनीति का चेहरा बदलेग और जातिवादी और सांप्रदायिक शक्तियों का करारा जवाब मिलेगा।’’

राहुल गांधी और अखिलेश यादव के रोड के बारे में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा, ‘’मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी के साथ आने और राजधानी लखनऊ में रोड शो करने से पूरे प्रदेश की जनता में नया उत्साह जगेगा।

जीपीओ से हुसैनाबाद तक जाएगा रोड शो

उत्तर प्रदेश चुनाव में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश और मतदाताओं को लुभाने के लिए राहुल गांधी और अखिलेश यादव को रोड शो रविवार को दोहपर 2 बजे जीपीओ से शुरू होगा। यहां से नावेल्टी, कैसरबाग, अमीनाबाद महिला कालेज, मौलवीगंज, रकाबगंज, नादान महल महल रोड, नक्खास चौराहा, अकबरी गेट चौराहा, चरक चौराहा, चौक चौराहा और हुसैनाबाद घंटाघर तक रोड शो जाएगा।

यहां पर एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा को राहुल गांधी और अखिलेश यादव दोनों संबोधित करके सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए वोट मांगेगे।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.