आज खुलेंगे सियासत के 403 ताले

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
आज खुलेंगे सियासत के 403 तालेभाजपा को एग्ज़िट पोल में सबसे आगे बताया गया है, जिससे बीजेपी नेता गदगद हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे से पूरे प्रदेश में एक साथ मतगणना की प्रक्रिया का आगाज होगा। सुबह नौ बजे से पहले रुझान और दो बजे दोपहर तक रिजल्ट आ जाएंगे। 403 सीटों के ताले खुलेंगे। इसके साथ तय होगा कि उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी।

राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर स्थल में मतगणना होनी है। यहां भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां पर जिले की 9 हाईप्रोफाइल सीटों के लिए मतगणना होगी।

देश के सबसे बड़े सियासी राज्य में सभी दलों और निर्दलीय लड़ने वाले प्रदेश भर के करीब चार हजार उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। भाजपा को एग्जिट पोल में सबसे आगे बताया गया है, जिससे मुख्यालय में जोश का माहौल है। हालांकि पार्टी के सख्त निर्देशों के चलते जश्न जैसा खुला माहौल नहीं है। सपा को अब भी उम्मीद है कि उनका गठबंदन सरकार बनाएगा। जबकि बसपा भी खुद को पीछे नहीं मान रही है, मगर वास्तविक परिणाम कुछ देर बाद सबके सामने होंगे।

11 फरवरी को पश्चिम उत्तर प्रदेश से पहले चरण के चुनाव का आगाज हुआ था। जिसके बाद 15, 19, 24, 27 फरवरी, 4, 6 और 8 मार्च को सात चरणों में चुनाव हुआ। करीब 15 करोड़ वोटर में से करीब नौ करोड़ ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। सबसे अधिक करीब 63 फीसदी मतदान पहले चरण में हुआ था। जबकि सबसे कम छठे चरण में करीब 58 फीसदी वोट पड़े। मतदान का कुल औसत आजादी के बाद सबसे अधिक साठ फीसदी रहा। जो 2012 के मुकाबले करीब दो फीसदी ज्यादा रहा। केवल एक सीट अंबेडकर नगर के अलापुर में सपा प्रत्याशी की मृत्यु हो गई थी। इस सीट पर मतदान नौ मार्च को हुआ। इसमें भी करीब 61 फीसदी मतदान हुआ।

अब 75 जिलों के 75 मतगणना केंद्रों पर शनिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना का आगाज हो जाएगा। जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इनकी गिनती समाप्त होने के बाद नौ बजे से ईवीएम खोलना शुरू किया जाएगा। जिसकी काउंटिंग लगभग 2:00 बजे तक समाप्त हो जाएगी। बहुत कांटे का मुकाबला नहीं हुआ तो दोपहर करीब 12:00 बजे तक सरकार किसकी बनेगी ये तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद में केवल काउंटिंग की औपचारिकता ही बाकी रह जाएगी।

2012 में प्रदेश के प्रमुख राजनैतिक दलों के वोटों गणित

राजनैतिक दल चुनाव लड़ा जीतीं वोट फीसदी

समाजवादी पार्टी 401 224 29.15

बहुजन समाज पार्टी 403 80 25.91

भारतीय जनता पार्टी 398 47 15.00

कांग्रेस 355 28 11.63

रालोद 46 09 02.33

मतगणना संबंधित सभी तैयारियां पूरे प्रदेश में कर ली गई हैं। कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। सभी जगह मतगणना की रिपोर्ट बाहर भी आसानी से आएंगी। इसके साथ ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिजल्ट लगातार अपडेट किये जाते रहेंगे। जिससे आम लोग भी अधिकृत जानकारियां मिलती रहेंगी।
टी.वेंकटेश, मुख्य चुनाव अधिकारी, उप्र

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.