चुनाव में आपकी मदद करेगा यूपी इलेक्शन 2017 ऐप

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
चुनाव में आपकी मदद करेगा यूपी इलेक्शन 2017 ऐपपत्रकारों से बात करते मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम मतदाताओं को जरूरत पड़ने पर पुलिस की तुरंत मदद मिलने के साथ ही पुलिस की सभी गतिविधियों की जानकारी मिल जाए इसके लिए उत्तर प्रदेश चुनाव पुलिस ने एक ऐप लांच किया है।

यूपी इलेक्शन 2017 नामक ऐप के जरिए पुलिस स्टेशन से लेकर डिस्ट्रिक्ट, रेंज, जोनल और स्टेट लेवल की पुलिस जुड़ी हुई है। इस एप को उत्तर पद्रेश पुलिस ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए विकसित किया है। गूगल प्ले स्टोर में जाकर कोई भी इसको अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकता है। यूपी इलेक्शन 2017 एप में चुनाव से पुलिस की कार्रवाई की सभी जानकारी भी मिलेगी। चुनाव को लेकर पुलिस की रोजाना की गतिविधियां भी इस ऐप के जरिए लोगों को मिल सकेंगी।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.