रावत को उत्तराखंड में आशा से अधिक सीटें मिलने का भरोसा 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रावत को उत्तराखंड में आशा से अधिक सीटें मिलने का भरोसा उत्तराखण्ड सीएम हरीश रावत।

देहरादून (भाषा)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज कहा कि कल हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस आशा से भी अधिक सीटें हासिल करेगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में एक अच्छे बहुमत वाली स्थिर सरकार बननी चाहिए। उनके साथ मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी दावा किया कि कांग्रेस चुनावों में 46 सीटें जीतकर सत्ता में मजबूत वापसी करेगी। उपाध्याय ने रावत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में चुनावों के दौरान महाभारत के अर्जुन की भूमिका निभाई है।

रावत ने भाजपा पर चुनाव में मर्यादायें तोड़ने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने धन-बल का दुरुपयोग किया जिसकी वह निंदा करते हैं।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.