पुरुषों को पछाड़ मतदान में अव्वल रही महिलाएं

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पुरुषों को पछाड़ मतदान में अव्वल रही महिलाएंराजनैतिक दलों ने प्रत्याशिता के मामले में भले ही जनपद की महिलाओं को तवज्जो न दी हो लेकिन मतदान के मामले में यह तबका आगे रहा।

गाँव कनेक्शन संवाददाता

उन्नाव। राजनैतिक दलों ने प्रत्याशिता के मामले में भले ही जनपद की महिलाओं को तवज्जो न दी हो लेकिन मतदान के मामले में यह तबका आगे रहा। जिला प्रशासन से मिले आंकड़ों पर गौर करे तो मतदान के मामले में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ते हुए समाजिक सरोकार में अपनी भागीदारी के दावे को मजबूत किया। बीते दिन सम्पन्न हुए चुनाव में पुरुषों का मतदान प्रतिशत जहां 58.74 रहा वहीं मतदान करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 62.06 पहुंचा।

बीते दिन जिले की सभी विधान सभा सीटों पर मतदान सम्पन्न हुआ। इन सभी सीटों पर कुल 65 उम्मीदवार थे। जिनमें गिनी चुकी महिला प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में नजर आ रही थी। सदर से सपा की और भगवन्तनगर से राष्ट्रीय लोक दल को छोड़ दे तो अन्य किसी बड़े दल ने महिला प्रत्याशियों पर अपना भरोसा नहीं जताया, लेकिन मतदान वाले दिन बूथों पर लगी लाइनों में महिला वोटर आगे ही नजर आयी। इसका ही नतीजा है कि महिला मतदाताओं ने मतदान के मामले में पुरुषों को पीछे पछाड़ दिया। निर्वाचन कार्यालय से मिले आंकड़े कुछ ऐसी ही कहानी बयां करते नजर आते है।

इन जगाहों पर बढ़ा प्रतिशत

बांगरमऊ विधान सभा क्षेत्र में 93319 महिलाओं ने मतदान किया। यहां पुरुषों की अपेक्षा 2.16 प्रतिशत महिलाओं ने अधिक मतदान किया।

सफीपुर विधान सभा क्षेत्र में 89823 महिलाओं ने जागरूकता का परिचय देते हुए मतदान किया। यहां आधी आबादी का प्रतिशत 62.32 रहा जो मतदान करने वाले पुरुषों की अपेक्षा चार फीसदी अधिक रहा।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मोहान विधान सभा क्षेत्र में 91875 महिलाओं ने मतदान में भागीदारी की। यहां भी पुरुषों को पछाड़ते हुए 1.16 प्रतिशत अधिक महिलाओं ने मतदान किया। यहां मतदान करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 63.31 रहा।

सदर विधान सभा क्षेत्र में मतदान के मामले में महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा कम निकली। यहां 11062 महिलाओं ने मतदान किया। इसका प्रतिशत 58.92 रहा जो पुरुषों को देखते हुए 2.69 प्रतिशत कम रहा।

भगवन्तनगर सीट पर महिला मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की। यहां 113584 महिलाओं ने मतदान कर 6.57 प्रतिशत का आंकड़ा छुआ जो इस विधान सभा में मतदान करने वाले पुरुषों से 5.94 प्रतिशत अधिक रहा।

पुरवा विधान सभा क्षेत्र में सर्वाधिक महिलाओं ने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी हिस्सेदारी का परिचय दिया। यहां महिलाओं का 66.27 प्रतिशत मत पड़ा। कुल महिला मतदाताओं में 115981 महिलाओं ने मतदान कर पुरुषों को 8.49 प्रतिशत पीछे छोड़ा।

अकेले सदर क्षेत्र में ही महिलाएं रही पुरुषों से पीछे

उन्नाव व शुक्लागंज जैसी शहरी आबादी में महिला मतदाताओं ने मतदान में कम दिलचस्पी दिखायी। गौर करने की बात यह है कि यहां से समाजवादी पार्टी से महिला प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में थी। इसके बावजूद इस विधान सभा में महिला मतदाताओं के वोटिंग का आंकड़ा सबसे कम रहा। सदर विधान सभा क्षेत्र में कुल 171522 महिला मतदाता थी जिनमें से वोटिंग के दिन 11062 ने ही मतदान के लिए घर से निकलने का साहस दिखाया। जिले का यह इकलौता विधानसभा क्षेत्र है जहां मतदान के मामले में महिलाएं पुरूषों से पीछे रही। यहां पुरूषों का मतदान प्रतिशत 61.61 रहा जबकि 58.92 प्रतिशत महिलाओं ने ही मतदान किया।

विधानसभा वार महिलाओं के मतदान प्रतिशत पर एक नजर

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.