हम 120 दिनों में सभी समस्याओं का समाधान निकालेंगेः योगी आदित्यनाथ

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हम 120 दिनों में सभी समस्याओं का समाधान निकालेंगेः योगी आदित्यनाथयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की 20 फीसदी आबादी यूपी में है। ये बड़ी जिम्मवदारी वाला प्रदेश है।                       सभी फोटोः विनय गुप्ता

लखनऊ। BJP के स्टार प्रचारक व सांसद योगी अदित्य नाथ ने आज BJP मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि प्रदेश में हर वर्ग का नागरिक परेशान है। यहां किसान आत्महत्या कर रहा है। हर वर्ग के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। हम 120 दिन में सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।

उत्तर प्रदेश में देश की 20 फीसदी आबादी यूपी में है। ये बड़ी जिम्मवदारी वाला प्रदेश है। बीजेपी इसी संकलप के साथ आई है।
योगी आदित्यनाथ, स्टार प्रचारक व सांसद, BJP

उन्होंने कहा कि हम सबका ख्याल रखते हैं फिर भी हम साम्प्रदायिक हैं। जबकि जो सम्प्रदाय जाति के नाम परयोजना बनाते हैं वे सेक्युलर हैं। उसके बाद उन्होंने SP हुए विवाद के बारे में कहा कि SP में विवाद केवल पीआर कंपनी का ड्रामा था।

योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा, ''किसानों को उपज के दाम नहीं मिले। 30 जिलों में अवैध खनन किया गया। जिसमें 10 जिलों में गायत्री प्रजापति जिम्मेदार। बाकी जगह सीएम के नजदीकी हैं। सभी नौकरी में भरशाटाचार किया गया।'' उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या में जो अब तक हुआ है वह रामभक्तों ने किया है आगे भी रामभक्त करेंगे। हमको काशी मथुरा भी याद है।''

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी और इटावा जिले के लोगों को झोला लेकर नौकरी बांटीं हैं। ये हमारी सरकार में नहीं होगा।'' उन्होंने कहा कि ट्रिपल तलाक एक मुद्दा है। एक बड़ी आबादी ट्रिपल तलाक की वजह से बहुत बुरी स्थिति में है। हम इसलिए सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.