बाहर से आने वालों का स्वागत, मगर टिकट सर्वे और सहमति से : केशव मौर्य

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बाहर से आने वालों का स्वागत, मगर टिकट सर्वे और सहमति से : केशव मौर्यकेशव मौर्य (प्रतीकात्मक फोटो)

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रीता बहुगुणा जोशी के कांग्रेस से बीजेपी में आने पर कहा कि आने वालों का स्वागत है, मगर टिकट सर्वे और सहमति के बाद दिया जाएगा। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि सीएम का चेहरा राशन कार्ड पर छापे जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग में शिकायत करेगी। राशन कार्ड पर मुख्यमंत्री का चेहरा देखकर जनता क्रोधित है। सरकार राशन कार्ड से फोटो हटायें अन्यथा भाजपा चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।

प्रदेश में पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार

केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि चुनाव निकट है तो सीएम जनता को लुभाने चले हैं। मुख्यमंत्री सरकार और परिवार दोनों नहीं संभाल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए मुलायम, माया, अखिलेश जिम्मेदार हैं। सपा-बसपा के रहते यूपी भ्रष्टाचार मुक्त नहीं हो सकता है। भाजपा प्रदेश के सभी बूथों को मजबूत बनाने में लगी हुई है। भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत, परन्तु सर्वे और सहमति के बाद ही टिकट दिया जाएगा।

भ्रष्टाचार मुक्त या भ्रष्टाचार युक्त, जन्ता तय करें

सफलता-असफलता, सुशासन-कुशासन, गुण्डाराज, खनन माफिया, माफियागिरी, जातिवाद, परिवारवाद और विकासवाद राष्ट्रवाद की लड़ाई है। जनता तय करेगी कि भ्रष्टाचार मुक्त या भ्रष्टाचार युक्त शासन चाहिये। भाजपा संगठन और कार्यकर्ता के बल पर 2017 चुनाव जीतेगी। कार्यकर्ता का सम्मान, सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सपा पदाधिकारी बनकर काम न करें।

मायावती वापसी के सपने न देखें

प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। अखिलेश बतायें स्थानान्तरण उद्योग, किन्तु वसूली और क्यों? सपा में गरीबों, पिछड़ों, दलितों का शोषण क्यों? मायावती वापसी के सपने न देखें। जनता जानती है केन्द्र और प्रदेश में एक ही सरकार से होगा यूपी का विकास। भाजपा बाबा साहेब के सपनों का उत्तर प्रदेश बनायेगी और बाबा साहेब का अपमान करने वालों के विरूद्ध संघर्ष करेगी।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.