युवाओं को मिलेगा रोजगार, होगा विकास

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
युवाओं को मिलेगा रोजगार, होगा विकासयूपी सीएम योगी आदित्यनाथ।

लखनऊ। आदित्यनाथ योगी ने बतौर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री शपथ ले ली है। शपथ लेने के बाद उन्होंने विकास, रोजगार और युवाओं पर ध्यान देने के लिए जनता को आश्वस्त किया। शपथ के बाद लगभग कैबिनेट मंत्रियों ने विकास पर जोर दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएमओ के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश की जनता की आशाओं को विकास की वास्तविकताओं में परिवर्तित करने हेतु कटिबद्ध है।

सीएमओ से पहला ट्वीट।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य को विकास के मार्ग पर ले जाएंगे और सभी आशंकाओं को गलत साबित कर देंगे। नायडू ने फेसबुक पर लिखा, "मुझे पूरा भरोसा है कि योगी शीघ्र ही उत्तर प्रदेश में विकास का चेहरा होंगे। वह जनता के हित के लिए लड़ते रहे हैं। उन्होंने घोषणा की है कि भाजपा के घोषणापत्र 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' ही उनका एजेंडा है।"

यूपी के डिप्टी सीएम बने केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि आदित्यनाथ योगी को सीएम बनाने में कोई अड़चन नहीं आई। उन्होंने कहा कि मुझे डिप्टी सीएम का पद मिला है मैं कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए काम करुंगा।

लखनउ कैण्ट से निर्वाचित रीता बहुगुणा जोशी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुकी रीता विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुई थीं। वह पहली बार मंत्री बनी हैं।

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वाति सिंह को भी स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री बनाया गया है। वह पहली बार चुनाव लड़ीं और सरोजिनी नगर सीट से विजयी रहीं। स्वाति सिंह ने कहा कि महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

नए मुख्यमंत्री से युवाओं को कई उम्मीदें


शुभम मिश्र, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

गुगरापुर (कन्नौज)। भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं के रोजगार की बात की थी, अब समय है कि नयी सरकार अपने घोषणा पत्र पर अमल करे।

कन्नौज जिला मुख्यालय से करीब 16 किमी दूर गुगरापुर ब्लॉक क्षेत्र के सद्दूपुर गाँव निवासी 24 वर्षीय बीटीसी कर रहे रिन्कू मिश्र का कहना है कि नए मुख्यमंत्री बेरोजगारी दूर करें। कानून व्यवस्था सही रास्ते पर लाएं। इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाई जाएं। भ्रष्टा।चार पर भी अंकुश लगाया जाए।

सद्दूपुर गाँव की ही बीए प्रथम वर्ष छात्रा सुनैना (20 वर्ष) का मत है कि वह नई सरकार से आशा करती हैं कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर रोक के प्रभावी कदम उठाए जाएं। शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं पर विषेश बल देकर उनको दुरूस्त किया जाए। कानून व्यवस्था को भी वरीयता देकर पटरी पर लाया जाए।

23 वर्षीय अवनीश पाल बीएससी फाइनल के छात्र हैं। पालनपुर गाँव निवासी अवनीश का कहना है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की ओर से पिछडे़ इलाकों में विकास कार्य कराया जाए। विकास में गति लाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। कानूनव्यवस्था और मजबूत हो, जिससे अपराधियों पर रोक लग सके।

भवानीपुर गाँव निवासी 35 साल के किसान सुधीर राजपूत का कहना है कि नई सरकार की ओर से किसानों की समस्याओं पर विषेश ध्यान दिया जाए। दैवीय आपदा से किसान साल दर साल बर्बाद हो रहा है। फसल बीमे व अन्य योजनाओं का लाभ कागजों में दिखाकर धरातल पर उतारा जाए। समय से योजनाओं का लाभ मिले, जिससे किसान परेषान होने से बच सकें।


     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.