15 साल के इस छात्र ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसके लिए लोग वर्षों तैयारी करते हैं

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
15 साल के इस छात्र ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसके लिए लोग वर्षों तैयारी करते हैंअभय अपने माता पिता के साथ।

फिरोजाबाद। 15 साल के अभय को देख कर आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि इस लड़के का सेलेक्शन आईआईटी-जेईई (एडवांस) में हो गया है। उसने मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अपना एडमिशन पक्का कर लिया है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले इस लड़के की ऑल इंडिया रैंकिंग 2,467 है।

वह स्कूली पढ़ाई में छलांग लगाते हुए ऊंची क्लास में पहुंच गया और अपने सहपाठियों के मुकाबले 12वीं की परीक्षा कम उम्र में ही पास कर ली। यह उसकी मेहनत और लगन का नतीजा है कि अब उसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी) में दाखिला मिलने जा रहा है।

अभय एक बेहद साधारण परिवार से है। उसके पिता मुकेश आर्ट्स ग्रेजुएट हैं और फिरोजाबाद नगर निगम में पंप अटेंडेंट के रूप में काम करते हैं। उसकी मां एकता ने 12वीं तक की पढ़ाई की हुई है। लेकिन इस परिवार के लिए शिक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

उन्होंने अभय और उसके बड़े भाई की पढ़ाई-लिखाई के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। उसका बड़ा भाई भी इंजीनियर बनने के लिए पढ़ाई कर रहा है। माता-पिता ने इन दोनों भाइयों को हमेशा फोकस होकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया, लेकिन लक्ष्य को लेकर उनके सिर पर कोई बोझ नहीं डाला।

अभय ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, मेरे माता-पिता ने शहर के एक कोचिंग संस्थान में मेरा एडमिशन करवा दिया। कुछ लोगों ने मुझे हतोत्साहित भी किया, लेकिन मैं इससे और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित हुआ।

ऐसे की प्रतियोगिता की तैयारी

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के दौरान वह अपने बाकी साथियों से अलग सोशल मीडिया और ध्यान भटकाने वाली अन्य चीजों से बिल्कुल दूर रहा। उसने यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 85.63 फीसदी अंक हासिल किए थे, जबकि सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में उसे 87.2 फीसदी नंबर प्राप्त हुए।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.