कन्नौज के दो ब्लॉकों में खोदे जाएंगे 37 तालाब

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कन्नौज के दो ब्लॉकों में खोदे जाएंगे 37 तालाबजिले के दो डार्क जोन ब्लाक क्षेत्रों में 37 तालाब बनाए जाएंगे।

आभा, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

कन्नौज। वर्ष 2016-17 में आई किसानों के लिए तालाब बनाने की योजना उस समय तो कारगर नहीं हो सकी, लेकिन अब धरातल पर उतारने की तैयारी हो गई है। जिले के दो डार्क जोन ब्लाक क्षेत्रों में 37 तालाब बनाए जाएंगे।

भूमि संरक्षण अधिकारी (कृषि) अशोक कुमार ने बताया कि ‘‘खेत तालाब योजना के तहत जलालाबाद में 17 और तालग्राम ब्लाक क्षेत्र में 20 तालाब बनेंगे। एक तालाब की गहराई तीन मीटर होगी। लंबाई 22 और चैड़ाई 20 मीटर रखी जाएगी।’’

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

भूमि संरक्षण अधिकारी आगे बताते हैं, दोनों ही ब्लॉकों से आवेदन/सहमति पत्र आ गए हैं। इसमें 52,500 रुपए सरकार से अनुदान भी मिलेगा। इतना ही धन किसानों को खुद लगाना पड़ेगा। लाभ सीधे खाते में भेजा जाएगा।

‘‘जल संचयन के अलावा किसान इन तालाबों में मछली पालन भी कर सकते हैं। यह तालाब किसानों की निजी जमीन पर बनेंगे और लाभार्थी खुद ही प्रयोग में ला सकेंगे। इन पर दूसरे किसी व्यक्ति का अधिकारी नहीं होगा।’’ यह कहना है भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार का। उन्होंने बताया कि कुछ किसानों ने तालाब में मछली पालन करने की बात भी कही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.