सीतापुर हाईवे पर हुआ हादसा, बस चालक की मौत  

Ashwani Kumar DwivediAshwani Kumar Dwivedi   25 Jun 2017 8:01 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सीतापुर हाईवे पर हुआ हादसा, बस चालक की मौत  सड़क दुर्घटना 

अश्वनी दिवेदी। सीतापुर हाईवे पर अर्जुनपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज़ बस ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। बस की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली समेत सड़क के किनारे पलट गया जब कि बस नीचे खड्ड में चली गई। रविवार तड़के तकरीबन 4 बजे हुए इस हादसे में बस चालक सुरेश कुमार (60) तथा एक अज्ञात सवारी की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- किसान का दर्द : यूपी में पैदा हुए आलू का एक फीसदी भी नहीं खरीद पाई सरकार

सोहराब गेट डिपो की रोडवेज़ बस जिसके चालक मेरठ निवासी सुरेश कुमार तथा परिचालक अवधेश थे, बस लखनऊ जा रही थी। बस में 35 सवारियां सवार थीं। तेज रफ्तार बस चालक अर्जुनपुर के पहले पुलिया के पास आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को देख बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस ट्राली से टकरा कर नीचे खड्ड में चली गई। जबकि ईंट लदी ट्राली सड़क के किनारे पलट गई।

टक्कर में बस की गेट के पास बैठा एक अज्ञात व्यक्ति छिटक कर सड़क पर गिर गया, जिसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। जिनमें महेंद्र प्रताप सिंह तथा रोहित सुल्तानपुर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अक्षय कुमार ने बताया ट्रैक्टर चालक तथा ट्राली पर सवार मजदूरों का अभी पता नहीं लगा है।

ये भी पढ़ें- मानसून : बादलों को देखकर इस बार जल्दी हो रही है धान की रोपाई

सीट काटकर ड्राइवर को निकाला

टक्कर इतनी भीषण थी की बस का चालक गंभीर रूप से घायल होकर सीट तथा स्टेयरिंग के बीच में फंस गया। सूचना पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने सीट काटकर चालक सुरेश को बाहर निकालकर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना में सिकलापुर बरेली के महेंद्र मिश्र, पत्नी चंद्रा मिश्रा, दामाद पंकज शर्मा तथा बेटी स्वाती , आजमगढ़ के मो अकबर, गोला खीरी के आशीष तिवारी, बिजनौर के चेतराम तथा टीकम सिंह, बीकेटी के हिमांशु त्रिपाठी घायल हुए।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहांक्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.