बरेली: आंगन में सो रही लड़की के चेहरे पर फेंका तेजाब

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बरेली: आंगन में सो रही लड़की के चेहरे पर फेंका तेजाबप्रतीकात्मक तस्वीर

बरेली (भाषा)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में देर रात घर के आंगन में सो रही 12 वर्षीय बालिका के चेहरे पर घर में घुसे एक युवक ने तेजाब डाल दिया। बच्ची की हालत गम्भीर है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के शाही थाना क्षेत्र के ठिरिया कल्यानपुर गांव निवासी किसान रोशन लाल रविवार को अपनी पत्नी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गया था। घर पर बडी दो बेटी और छोटा बेटा था।

यह भी पढ़ें : 35,000 फीट ऊंचाई पर जन्मा बच्चा, ज़िन्दगी भर मुफ्त में करेगा विमान यात्रा

उन्होंने बताया कि देर रात जब सभी सो रहे थे, तभी घर में घुसे एक युवक ने छोटी बेटी सोमवती (12) पर तेजाब डाल दिया। जलन के कारण सोमवती की चीख सुनकर उसकी बडी बहन और चाचा ओमकार उसके पास पहुंचे। सोमवती के पूरे चेहरे पर तेजाब था। शरीर का अन्य हिस्सा भी चपेट में आ चुका था।

ओमकार ने फोन से तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंची और किशोरी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। उसकी हालत गम्भीर बतायी जाती है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ख्याति गर्ग ने बताया कि बच्ची तेजाब फेंकने वाले को पहचान नहीं पायी है। मौके पर एक कांच के ग्लास में कुछ तेजाब मिला है। अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.