एई प्रभाष चन्द्र जैन निलम्बित,तबादले के लिए लगाया था सोर्स

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
एई प्रभाष चन्द्र जैन निलम्बित,तबादले के लिए लगाया था सोर्ससिंचाई (यांत्रिक) मंत्री धर्मपाल सिंह।

लखनऊ। सिंचाई विभाग में एक सहायक अभियंता को इसलिए निलंबित कर दिया गया क्योंकि उन्होंने अपने तबादले के लिए राजनैतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया है। सहायक अभियंता प्रभाष चंद्र जैन को सिंचाई मंत्री के आदेश पर निलंबित कर दिया गया।

सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक) मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर नव प्रोन्नत सहायक अभियंता, ड्रेनेज खण्ड, अलीगढ़ प्रभाष चन्द्र जैन को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :
गंदगी से निपटने के लिए बेंगलुरू का एक्शन प्लान, सफाई के साथ इस तरह हो रहा किसानों का फायदा

प्रमुख सचिव सिंचाई सुरेश चन्द्र ने बताया कि सिंचाई मंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी कीमत पर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता तथा उच्चादेशों की अवहेलना बरदास्त नहीं की जाएगी। चन्द्रा ने बताया कि प्रभाष चन्द्र जैन को अपने शीर्षस्थ उच्चाधिकारी प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष, सिंचाई विभाग, उ0प्र0 पर अपने तबादले के लिए अनैतिक रुप से राजनैतिक दबाव डालने में प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया है। इसलिए उनको निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : मैला ढोने को खत्म करने की लाल किले से घोषणा करें पीएम: विल्सन

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.