मुलायम की गैरमौजूदगी में अखिलेश की ताजपोशी, दोबारा चुने गए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मुलायम की गैरमौजूदगी में अखिलेश की ताजपोशी, दोबारा चुने गए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षआगरा में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं से बात करते अखिलेश यादव।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। ताजनगरी आगरा में आज पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव के नाम पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मुहर लगा दी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने आज पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने का औपचारिक ऐलान किया। उनको इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष के रूप में अखिलेश यादव का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।

ये भी पढ़ें- बीएचयू में लाठीचार्ज निंदनीय, बातचीत से हल निकाले सरकार : अखिलेश यादव

आगरा के तारघर मैदान में हो रहे सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित 25 राज्यों के पार्टी प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इन सबके बीच सपा के नए संविधान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर 5 वर्ष के लिए अखिलेश यादव की ताजपोशी हुई, जबकि इससे पहले जनवरी में उन्हें अध्यक्ष चुना गया था। इस कार्यक्रम में देश भर के करीब 15 हजार सपा के प्रतिनिधियों के शामिल होने का दावा किया गया है। बुधवार की शाम को ही देश भर के सपा प्रतिनिधि आगरा पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें- बीजेपी के श्वेत पत्र पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- "नवरात्र आए हैं भजन करिए"

सपा कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई दिशा

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अताउर्रहमान ने कहा कि देश भर के लोग इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के जरिए पार्टी को एक नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। आज के सम्मलेन में सपा को युवा नेतृत्व मिलने के साथ मौजूदा राजनीतिक स्थिति, केन्द्र सरकार की नीतियों और राष्ट्र के समक्ष अन्य ज्वलंत समस्याओं पर भी विचार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- शिक्षामित्रों के समर्थन में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.