“ मैं केंद्र में मंत्री नहीं बनूंगा, बीजेपी का अध्यक्ष रहूंगा ”

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
“ मैं केंद्र में मंत्री नहीं बनूंगा, बीजेपी का अध्यक्ष रहूंगा ”प्रेस को संबोधित करते अमित शाह।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को साफ किया कि वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में नहीं जाएंगे। शाह ने कहा कि वे अध्यक्ष बने रहेंगे। उनको अभी बहुत काम करना बाकी है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में बदहाली को लेकर अमित शाह ने कहा कि यहां प्रशासन का राजनीतिकरण हो चुका है। जिससे उबरने के लिए थोड़ा समय चाहिए। जल्द ही यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार आएगा। राजधानी के अपने तीन दिन के दाैरे के बाद शाह सोमवार को सुबह बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब हुए।

अमित शाह की घोषणा वे केंद्रीय कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे। मैं अध्यक्ष की जिम्मेदारी से खुश रहूंगा। अमित शाह ने यहां सबसे पहले केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा “मोदी सरकार के तीन साल और योगी सरकार के तीन महीने पूरे हुए हैं। देश में परिवर्तन है। पहले 10 साल तक हर महीने घोटाले करने वाली सरकार थी। 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ था। मगर तीन साल में विरोधी भी हम पर आरोप नहीं लगा सके हैं। यूपीए में पीएम को कोई पीएम नहीं मानता था। मोदी सरकार ने तीन साल में 50 बहुत महत्वपूर्ण काम किये।

ये भी पढ़ें- अमित शाह के जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता की पत्नी ने कहा- हमें विश्वास ही नहीं हो रहा...

आज दुनिया मे सबसे तेजी अर्थव्यवस्था भारत की है। शेयर बाजार रिकार्ड तोड़ रहा है। ये सरकार आने के बाद गरीब का जीवन स्तर ऊपर उठा है। दो करोड़ साठ लाख लोगों को सिलेंडर और चूल्हे दिए गए हैं। बेरोजगार गरीबों को ऋण दिए गए हैं। एक देश एक कर का स्वपन पूरा किया गया। सर्जिकल स्ट्राइक से देश का मजबूत ईरादा सामने आया है। प्रधानमंत्री ने एक उदाहरण सामने रखा। सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन का काम किया। जिससे सेना का मोराल बढ़ाया था। एक साथ 104 उपग्रह छोड़े गए हैं

देश के 19000 गांवों में बिजली नहीं थी। 13000 गांवों में बिजली पहुंच गई है। मई 2018 तक सभी गांवों में बिजली पहुंचा दी जाएगी। साढ़े चार करोड़ शौचालय बनाये। काले धन के लिए एसआईटी बनाई। मारीशस और सिंगापुर से काले धन रोका गया। बेनामी सम्पत्ति को रोका। चुनावी काले धन को लेकर चंदे की राशि को 2000 रुपए कर दिया गया। नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। जेनरिक दवाओं का स्टोर खुले हैं। जिससे दवाओं के दाम सस्ते हुए। स्टंट के दाम डेढ़ लाख से घटा कर सात से चालीस हजार दाम किये। कृषि में ई मंडी फसल बीमा योजना और अनेक योजनाओं से सरकार2022 तककिसानों की आय दोगुनी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- यूपी के 22 करोड़ लोगों की खुशहाली में लगी भाजपा सरकार : अमित शाह

“यूपी में पहले प्रशासन का राजनीतिकरण करेंगे खत्म”

अमित शाह ने यूपी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि, उत्तर प्रदेश के लिए बहुत से काम केंद्र सरकार कर रही है। उत्तर प्रदेश में 13 वें वित्त में दो हजार 80 करोड़ रुपए दिया गया था। वह अब 14वें वित्त आयोग सात लाख दस हजार करोड़ किया गया।

अब लोकल बॉडी की ग्रांट 88 फीसदी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की मिलीभगत से गन्ना किसानों का भुगतान तीन साल तक नहीं होता था। मगर अब तीन महीने में 98 फीसदी भुगतान किया जा चुका है। मोदी के नेतृत्व में परिवारवाद जातिवाद और तुष्टिकरण का अंत किया गया। 2019 में भाजपा का बहुमत और बढ़ेगा। तीन साल में जिस तरह से अच्छा काम हुआ है। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर अच्छा काम कर रही है। मगर यहां प्रशासन का राजनीतिकरण हुआ है। जिसको सुधारने में समय लगेगा।

“शिवपाल के बीजेपी में आने की कोई संभावना नहीं”

अमित शाह ने कहा कि, शिवपाल यादव को बीजेपी में लेने पर कोई प्रस्ताव नहीं है। इस पर कोई बात नहीं हो रही है। जबकि, जो लोगअब से पहले बीजेपी में शामिल हुए उन्होंने जनादेश लिया है। हमने अपनी सरकार के दम से लोगों को शामिल नहीं किया। बिहार में हमने कोई दल नहीं तोड़ा। पनामा गेट मामले में बीजेपी का कोई व्यक्ति नहीं। सुप्रीम कोर्ट के कहने पर एसआईटी गठित हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों अमित शाह को राज्यसभा का चुनाव लड़ने की पड़ रही जरूरत

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.