बीजेपी मुख्यालय में मंत्री सतीश महाना ने सुनीं जनता की समस्याएं

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बीजेपी मुख्यालय में मंत्री सतीश महाना ने सुनीं जनता की समस्याएंकैबिनेट मंत्री सतीश महाना जनता दरबार में जन समस्याएं सुनते हुए।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने गुरुवार को जनता की समस्याओं का निस्तारण किया। आपको बता दें कि संगठन और सरकार के समन्वय से जबावदेही सुनिश्चित करने के लिए जनता दरबार में मंत्री हाजिर हुए। यहां 166 लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

बीजेपी के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। इसके तहत जनप्रतिनिधि जनसेवक के रूप में जनता के दरबार में हाजिर रहें, इसी विचार के साथ पार्टी और सरकार के समन्वय से जन हितकारी योजनाएं और सेवाएं शुरू की जा रही हैं। साथ ही जनता में सत्ता परिवर्तन के साथ ही व्यवस्था परिवर्तन का भी आभास हो, इसी ध्येय के साथ सरकार और संगठन जनता की सेवा में रत हैं। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर जनता के दरबार में मंत्रियों की हाजिरी के अनवरत क्रम में कबीना मंत्री सतीश महाना ने 166 लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए जुटे। कई मामलों में जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षक को समस्याओं के निवारण के निर्देश दिए गए। संबंधित मंत्रालयों को भी शिकायतें भेजी गई।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.