आतंकी गतिविधियों के आरोप में 5 राज्यों की पुलिस साथ मिलकर एटीएस ने 10 को पकड़ा, 4 संदिग्ध आतंकवादी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
आतंकी गतिविधियों के आरोप में 5 राज्यों की पुलिस साथ मिलकर एटीएस ने 10 को पकड़ा, 4 संदिग्ध आतंकवादीप्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ। आतंकी गतिविधियों पर नकेल कसने में यूपी एटीएस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। यूपी एटीएस ने 5 राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर टीम गठित करके 4 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। गुरुवार की सुबह एटीएस उत्तर प्रदेश ने स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस, सी आई सेल आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र एटीएस, पंजाब पुलिस और बिहार पुलिस को साथ लेकर कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश के झिंझाना (शामली) और बिजनौर, बिहार के नरकटिया, मुंबई और पंजाब के जालंधर में कार्यवाही करते हुए 4 व्यक्तियों को देश की सुरक्षा व सौहार्द को क्षति पहुंचाने की तैयारी की सूचना पर गिरफ़्तार किया है।

इसके अलावा 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इन लोगों से पुलिस और एजेंसी के विभिन्न सुरक्षा संगठनों की ओर से पूछताछ की जा रही है। इस कार्यवाही में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने निगरानी और सूचनाओं को विकसित करने में मुख्य भूमिका निभाई।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

यूपी पुलिस के एडीजी कानून-व्यवस्था दलजीत सिंह चौधरी ने बताया आतंकी संगठनों के सदस्यों के संबंध में सूचना संकलन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोगों का एक समूह देश में अशांति फैलाना चाहता है, जिससे सामाजिक सौहार्द को खतरा उत्पन्न हो। उपरोक्त सदस्य अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अवैध हथियार व धन एकत्र कर रहे हैं। इस सूचना पर यह कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार लोगों में इस गिरोह के सरगना उमर उर्फ नाजिम को बिजनौर से गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह में नए सदस्यों को जाड‍़ने के साथ धन जुटाने का काम करता था। पंजाब के जालंधर से गाजी बाबा उर्फ मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया। व उन्नाव का रहने वाला है। यह नए सदस्यों को धार्मिक भावनाओं को भड़काकर जोड़ता था। बिजनौर से ही मुफ्ती उर्फ फैजान को गिरफ्तार किया गया। यह गिराहे में नए लोगों केा जोड़ने के साथ ही असलहों की व्यवस्था देखता था। इस गिरोह के चौथे सदस्य जकवान उर्फ एहतेशाम को नरकटिया बिहार से गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह के लिए धन जुटाता था।

जो छह संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं उनसे नोएडा में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार चारों व्यक्तियों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाने की तैयारी की जा रही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.