कलियुग में पुष्पक विमान से उतरे भगवान राम, अयोध्या में दीवाली की धूम

Sanjay SrivastavaSanjay Srivastava   19 Oct 2017 2:22 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कलियुग में पुष्पक विमान से उतरे भगवान राम, अयोध्या में दीवाली की धूमअयोध्या में भगवान राम, सीता व लक्ष्मण उड़न खटोले से उतरते हुए। (सभी कलाकार)

अयोध्या (भाषा)। लंका विजय के बाद भगवान राम की अयोध्या में वापसी के मंजर को आज रामनगरी में फिर से जीवन्त करने का मोहक प्रयास किया गया। आरती के दौरान राम की पैडी पर सरयू में टिमटिमा रहे हजारों दीयों ने त्रेता युग की उस गौरव गाथा की झलक पेश की, जो स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेगी। तस्वीरों में देखें अयोध्या में दिवाली....।

अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार के हेलीकाप्टर से उतरते भगवान राम (कलाकार)।

छोटी दीपावली के मौके पर सरयू के नयाघाट पर एक लाख 71 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। रोशनी से जगमग राम की पैडी के सुन्दर, मोहक और भव्य स्वरुप का ऐसा मंजर अयोध्यावासियों के साथ-साथ पूरी दुनिया ने शायद पहली बार देखा।

अयोध्या में भगवान राम (कलाकार), सीता का स्वागत करते उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री। साथ में है राज्यपाल राम नाइक।

विश्व रिकार्ड बनाने के लिए राम की पैडी पर एक लाख 71 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य तय किया गया था। इसके लिए पूरी कोशिश भी हुई। अब गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के अधिकारी ड्रोन के जरिए इन दीपों को गिनकर आगे की कार्यवाही करेंगे।

अयोध्या में भगवान राम (कलाकार), सीता का स्वागत करते उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री।

रामकथा पार्क में हेलीकाप्टर से पहुंचे भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का पात्रों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत वंदन किया।

अयोध्या में भगवान राम (कलाकार), सीता का स्वागत करते उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री। साथ में है राज्यपाल राम नाइक।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

अयोध्या में भगवान राम (कलाकार), सीता का स्वागत करते उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री। साथ में है राज्यपाल राम नाइक।
इलाहाबाद में हनुमान जयंती पर हनुमान संग सल्फी लेती कन्या।
अयोध्या में दिवाली के लिए सजा सरयू का तट। ऐसी मान्यता है कि हिंदूओं के भगवान राम का जन्मस्थल अयोध्या है। राम के वनवास से लौटने की खुशी में रोशनी का यह उत्सव मनाया जाता है।
अयोध्या में दिवाली के लिए सजा सरयू का तट। ऐसी मान्यता है कि हिंदूओं के भगवान राम का जन्मस्थल अयोध्या है। राम के वनवास से लौटने की खुशी में रोशनी का यह उत्सव मनाया जाता है।

                     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.