लखनऊ में व्हाइट टाइगर के बाद अब बब्बर शेर ‘प्रिंस’ की मौत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ में व्हाइट टाइगर के बाद अब बब्बर शेर ‘प्रिंस’ की मौतशनिवार की सुबह 10:10 बजे हुई प्रिंस की मौत 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्राणि उद्यान को जाते वर्ष दोहरा झटका लगा है। व्हाइट टाइगर आर्यन की मौत को एक महीना भी नहीं हुआ था कि आज बब्बर शेर ने दम तोड़ दिया। व्हाइट टाइगर आर्यन की मौत को एक महीना भी नहीं हुआ है कि साल के आखिरी दिन से पहले शनिवार सुबह बूढ़े हो चुके बब्बर शेर (प्रिंस) ने भी दम तोड़ दिया। वो 21 साल का हो गया था। प्रिंस की मौत का कारण उसका बुढ़ापा बताया जा रहा है।

प्राणि उद्यान के पशुचिकित्सकों डॉ. उत्कर्ष शुक्ला और डॉ. अशोक कश्यप के मुताबिक उसको बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। उसकी मृत्यु सुबह 10:10 बजे हुई। प्रिंस संकर प्रजाति का बब्बर शेर था। कई दिनों से उसे मुलायम गोश्त दिया जा रहा था। उसका टहलना अत्यन्त कम हो गया था। खास बात यह है कि प्रिंस बब्बर शेरों की औसत अधिकतम आयु को भी पार कर चुका था।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ के चिड़ियाघर में अब नहीं दिखेगा व्हाइट टाइगर आर्यन

कार्डियो रिस्पेक्टरी फेलियर नामक बीमारी से हुई मौत

यह बब्बर शेर दिनांक एक अप्रैल 2003 को चंड़ीगढ़ प्राणि उद्यान से अपनी जीवन संगिनी सुभांगी के साथ प्राणि उद्यान लखनऊ लाया गया था। प्राणि उद्यान आने के समय प्रिंस की उम्र लगभग सात वर्ष की थी। इसी वर्ष जुलाई में बुढ़ापे के कारण इसकी साथी सुभांगी की भी मृत्यु हुई थी। प्रिंस की मृत्यु का कारण कार्डियो रिस्पेक्टरी फेलियर पाया गया।

ये भी पढ़ें:- देश के सबसे बूढ़े शेर की मौत, जाने इससे जुड़ी ख़ास बातें

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.