लोकतंत्र को कमजोर कर रही बीजेपी : अखिलेश यादव

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लोकतंत्र को कमजोर कर रही बीजेपी : अखिलेश यादवakhilesh yadav

लखनऊ। छोटे लोहिया के नाम वाले समाजवादी नेता की जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजिल अर्पित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।

समाजवादी आंदोलन के प्रखर नायक जनेश्वर मिश्र की 85वीं जयंती शनिवार को समाजवादी पार्टी की तरफ से राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में सादगी से मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान की चर्चा करते हुए उनके रास्ते पर चलकर समाजवादी आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प लिया गया। लखनऊ के गोमतीनगर नगर में जनेश्वर मिश्र पार्क, जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कालीदास मार्ग और समाजवादी पार्टी मुख्यालय में मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन एवं कृतित्व पर चर्चा की गई।

जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र का समाजवाद को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में सराहनीय योगदान रहा। केन्द्र में कई सरकारों में मंत्री रहने के बावजूद निजी संपत्तियां और भ्रष्टाचार से दूर रहकर उन्होंने बेदाग जिंदगी जी। सांप्रदायिकता और पूंजीवादी ताकतों के खिलाफ वे हमेशा संघर्षशील रहे।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज समाज गैर बराबरी और राजनीति में नैतिक मूल्यों के हृास की चुनौतियों से जूझ रहा है। व्यक्ति की गरिमा खतरे में है। समाज को विघटनकारी ताकतों से संकट है। इन सब समस्याओं और चुनौतियों का समाधान समाजवादी विचाराधारा को अपनाकर ही हो सकता है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, वरिष्ठ नेता उदय प्रताप सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री बिहार देवेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, तारकेश्वर मिश्र (जनेश्वर जी के भाई), पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, अरविन्द सिंह गोप और कई नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा अध्यक्ष गीता सिंह, युवा नेता विकास यादव, मो. एबाद, नगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, दिग्विजय सिंह ‘देव‘ तथा विजय यादव, राम सागर यादव, अमित त्रिपाठी, सुशील दीक्षित, अनुराग यादव, शिव कुमार राठौर, अनुराग भदौरिया, जगदेव सिंह यादव, मनीष यादव, सफायत हुसैन, अनूप बारी, पी.डी. तिवारी, मनीष सिंह, जयसिंह जयंत, गीता पाण्डेय, मनीषा साहा, विद्या यादव, रामशंकर यादव, डा. अखिलेश पटेल, डा. फिदा हुसेन अंसारी, प्रदीप शर्मा, संजय सविता विद्यार्थी और संतोष यादव उपस्थित रहे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.