यूपी निकाय चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी, बुनियादी सुविधाओं पर जोर

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी निकाय चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी, बुनियादी सुविधाओं पर जोरघोषण पत्र के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य और अन्य। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव को बेहद गंभीरता से ले रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद यह योगी आदित्यनाथ के लिए भी ये बड़ा टेस्ट माना जा रहा है। भाजपा ने रविवार को घोषित निकाय चुनाव के संकल्प पत्र में बुनियादी सुविधा पर जोर दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉक्टर दिनेश शर्मा के साथ नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस 28 सूत्रीय संकल्प पत्र में प्रदेश में बुनियादी सुविधा के सुधार पर जोर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- दोगुना खर्च कर सकेंगे पार्षद, यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी

संकल्प पत्र जारी करने के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा नगरीय क्षेत्र में जनता को बुनियादी सुविधा पेयजल, सफाई, पार्क आदि बेहतर की जाएगी। इसमें 13 शहर स्मार्ट सिटी और 61 अमृत योजना का हिस्सा है। सरकार अपने स्तर पर भी बुनियादी सुविधा बेहतर करने के लिए सर्वे करा रही है।

प्रदेश में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर काम हो रहा है। 16 नगर निगमों में गोशाला के साथ पुरानी कांजी हाउस की व्यवस्था की गई है। सूबे के आठ महानगरों में मेट्रो के लिए डीपीआर और सर्वे का कार्य जारी है। रीजनल एयर कनेक्टिविटी पर भी काम कर रहे हैं। शहरों के एयर स्ट्रिप का विकास किया जा रहा है। सभी 75 जिलों के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट की नीति लाई जाएगी जो वहां के एक परंपरागत उत्पाद के ब्रैंडिंग और उत्पादन पर केंद्रित होगी।

ये भी पढ़ें- निकाय चुनाव : फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं उम्मीदवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली से अंतिम पायदान तक के व्यक्ति को विकास से जोड़ा जाएगा जिसे शरारतपूर्ण ढंग से पिछली सरकारों ने बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर रखा। लखनऊ, मथुरा, वृंदावन, विंध्याचल, प्रयाग, अयोध्या को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। हर चुनाव सरकार के कार्य कसौटी पर खरा उतरे इसके प्रयास होने चाहिए। हम लोग भाजपा के कार्यकर्ताओं की तुलना सपा-बसपा से नहीं कर सकते।

संकल्प पत्र भाजपा ने जनता से वादे किए हैं

  • स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • शहरों को स्वच्छ, हरित व स्वस्‍थ बनाया जाएगा।
  • बेहतर पेयजल व्यवस्‍था।
  • बेहतर स्ट्रीट लाइट।
  • निशुल्क सामुदायिक शौचालय।
  • महिलाओं के लिए पिंक टॉलेट की व्यवस्‍था।
  • व्यक्तिगत शौचालयों के लिए 20 हजार रुपये तक की व्यवस्‍था।
  • आदर्श नगर पंचायत की व्यवस्‍था।
  • ई- टेंडरिंग पर दिया जोर।
  • आदर्श नगर पंचायत व्यवस्‍था।
  • - आवारा पशुओं के लिए कांजी हाउस की व्यवस्‍था।
  • - पटरी दुकानदारों के लिए प्रभावी संरक्षण।
  • - पारदर्शी व उत्तरदायी शासन।
  • - जनशिकायतों का समयबद्घ निस्तारण।
  • - मुख्य सार्वजनिक स्‍थानों पर वाईफाई व्यवस्‍था।
  • - प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन।
  • - पार्कों का सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण।
  • - अन्‍त्ये‌ष्टि स्‍थलों का सुदृढीकरण।
  • - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके आश्रितों का गृह कर में छूट।
  • - नगरों का स्मार्ट सिटी के रूप में विकास।
  • - वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्‍था।
  • - नगरों में ऑडिटोरियम/एक्जीबिशन ग्राउन्ड की व्यवस्‍था।
  • - श्रेष्ठ कर्मियों को पुरस्कृत करने का वादा।

ये भी पढ़ें- लड़ना चाहते हैं निकाय चुनाव तो ये भी जानिए

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.