दूल्हे के नागिन डांस से टूटा दुल्हन का दिल, किया शादी से इनकार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दूल्हे के नागिन डांस से टूटा दुल्हन का दिल, किया शादी से इनकारप्रतीकात्मक तस्वीर।

लखनऊ । शादियों में नागिन डांस का प्रचलन बहुत अधिक है। रूमाल को बीन बनाकर नागिन डांस करने की प्रथा बरसों से चली आ रही है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि शादी में नागिन डांस करने से दुल्हन नाराज़ हो जाए और शादी से इंकार कर दे। उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में होने वाले पति को नागिन डांस करते देखकर दुल्हन इतनी शर्मिंदा हुई कि उसने शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा इतने नशे में था कि उसने पहले तो नागिन डांस किया और बाद में अजीबोगरीब हरकतें करने लगा।

दुल्हन प्रियंका त्रिपाठी और दूल्हा अनुभव मिश्रा की शादी उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में थी। दुल्हन के शादी से इंकार करने पर परिवार वालों ने बार-बार उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन प्रियंका ने अपना फैसला नहीं बदला। इस तरह दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस जाना पड़ा।

ये भी पढ़ें : एक ऐसा मेला जहां दूल्हा बिकता है

पुलिस को भी कर दी गई थी ख़बर

मामला की गंभीरता और हिंसा की आशंका को देखते हुए पुलिस को भी बुला लिया गया, जिससे मामला न बिगड़े। गनीमत यह है कि विवाद किसी मारपीट तक नहीं पहुँचा। दोनों परिवार वाले एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। शादी से पहले दोनों ने तोहफे भी बाँट लिये थे। शादी के एक दिन बाद दुल्हन ने दूसरे लड़के से शादी कर ली।

ये भी पढ़ें : सही हिंदी नहीं लिख पाया दूल्हा तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार

ये है मामला

दूल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे को औपचारिक रूप से बुलाया। इसी बीच नागिन डांस की धुन बजने लगी। दूल्हा नशे में था, तो उसने भी नागिन डांस शुरू कर दिया। इसके बाद उसके दोस्त भी दूल्हे पर पैसे लुटाने लगे। इसे देखकर दुल्हन नाराज़ हो गई और शादी से इंकार कर दिया। बाद में दुल्हन के परिवार वालों के लाख समझाने पर भी दुल्हन ने फैसला नहीं बदला और दूल्हे को बिना दुल्हन घर जाना पड़ा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.