“बसपा और सपा दे रहे दंगों को बढ़ावा”

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
“बसपा और सपा दे रहे दंगों को बढ़ावा”डीप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्य और साथ में विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित।

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि सपा और बसपा जातिवाद को बढ़ावा दे रही है। जिसके कारण दंगे भड़क रहे हैं। सहारनपुर में हालात बिगड़े हैं, वहीं, बसपा नेता मायावती भी वहां गई उनके वापस जाने के बाद फिर समाज में अस्थिरता पैदा हो गई। उन्होंने बसपा मुखिया मायावती को कहा कि दंगे भड़काने वाले कितने भी बड़े क्यों न हो बख्शे नहीं जाएंगे। सहारनपुर में हुए दंगे की जांच चल रही है।

दोषियों को तो पकड़ कर सख्त कार्रवाई की ही जाएगी, वहीं जिनके कारण दंगे भड़क रहे हैं, जांच में वह दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियां सपा और बसपा उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है। पहले से ही उन्हीं पार्टियों द्वारा समाज में जो बोया गया था इसे ठीक किया जा रहा है। इसके लिए समय लगेगा, ऐसा नहीं है कि तुरंत व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। सुधार का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- तीन साल: किसान बोले, ‘प्रधानमंत्री के प्रयास बेहतर, लेकिन वादे अभी अधूरे’

केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यामंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान देश की जनता का आत्मविश्वास बढ़ा है। और जो कुछ इससे पहले के 70 सालों में नहीं हो पाया था, हमारी सरकार के तीन सालों में हासिल कर लिया गया।

लखनऊ के विश्वेश्सरैया ऑडिटोरियम में भाजपा के मुखपत्र कमल ज्योाति द्वारा आयोजित समारोह में पार्टी ने अपनी उपलब्धियों की एक तस्वीर पेश की। संगोष्ठी में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान से लेकर सड़क तक, देश तरक्की की ओर बढ़ा है। तीन सालों में देश का गौरव दुनियाभर में बढ़ाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल बीत जाने के बावजूद विरोधी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सकते।

ये भी पढ़ें- बोर्ड एग्जाम में नंबर कम आए तो बच्चों को डांटे नहीं, इनकी कहानियां सुनाएं, सफलता कदम चूमेगी

उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की 156 उपलब्धियां बताते हुए कहा कि बीजेपी ने शत्रु संपत्ति पर कड़ा कानून पास किया, और काले धन को रोकने के लिए बेनामी संपत्ति के खिलाफ कानून बनाया गया। अपने 34 मिनट के अपने भाषण में केन्द्र सरकार की तीन साल की उपलब्धियों का सिलसिलेवार ढंग से ब्यौरा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक वैश्विक नेता के रूप में भारत को अभूतपूर्व उपलब्धियों की ओर ले जा रहे हैं। इन तीन वर्षों में भारत न केवल वैश्विक क्षितिज पर दमदार स्थिति में आया है बल्कि सामरिक और आर्थिक ताकत बनकर भी उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्वमें पहली बार लगा है कि देश में जनता की सरकार है।

इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संगठन महामंत्री सुनील बसंल, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पं0 दीन दयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से संगोष्ठी का विधिवत उद्घाटन किया। पं0 दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशमाब्दीग वर्ष के अवसर पर आयोजित संगोष्ठीध में प्रदेश के डिप्टी सीएम ने कहा यह भाजपा का शिखर नहीं है अभी और आगे जाना है। सपा-बसपा से पूर्ण रूपेण मुक्त उ0प्र0 का लक्ष्य लेकर काम करना है। जो लोग अभी हमसे नहीं जुड़े है ऐसे सभी लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करना है।

ये भी पढ़ें- फफूंद रोग : हजारों रुपए के कीटनाशक से ज्यादा असरदार है छाछ

योगी सरकार गरीब, नौजवान किसान के कल्याण के लिए काम में जुटी है। ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में केंद्र की राजग सरकार ने बीते तीन साल में कुछ कठोर और व्यावहारिक फैसलों के साथ राष्ट्र के नव निर्माण और विकास के लिहाज से नई पटकथा लिखने का काम किया है। सवा सौ करोड़ देशवासियों की बदलाव की चाह और इस ओर सरकार के प्रयास ने नये भारत की मजबूत नींव रख दी है। उसने विकास के आह्वान के साथ न केवल सर्व समावेशी विकास का मॉडल दिया बल्कि मोदी सरकार ने राष्ट्र निर्माण में लोगों की भागीदारी को नई दिशा देने का अहम काम भी किया है।’’

पिछले 3 सालों में मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया, जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सुकन्याय समृद्धि योजना, स्टैंड अप इंडिया स्कीम जैसे 270 बड़ी योजनाएं देशवासियों के लिए चलाई है।

संगोष्ठी में बोलते हुए लखनऊ विश्वछविद्यालय के विकास अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो अरविन्द मोहन ने कहा कि, पिछले तीन साल में नरेन्द्र मोदी सरकार के दौरान देश की जीडीपी में बढ़ोतरी हुई है। आज हमारी जीडीपी चीन से अधिक है। विश्व में सबसे ऊंची है भारतीय विकास दर। आज के हालातों में चीन की जीडीपी लगातार गिर रही है। जबकि भारत की जीडीपी की बढोतरी ने चीन को ओवरटेक कर लिया है। इससे पूरे विश्वब में जो सबसे बडी अर्थव्यवस्था वाले देश में उनको भारत ने पीछे कर दिया है। मनमोहन सिंह के दस साल पर उन्होंयने कटाक्ष करते हुए कहा कि उस सरकार के दौरान हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्वा में केन्र्न सरकार की नीतियों ने देश का भाग्य बदलना आरंभ कर दिया है। अगले सालों के अंदर भारत सबसे बड़ी अर्थप्रणाली वाला देश होगा।

ये भी पढ़ें- हर्बल घोल की गंध से खेतों के पास नहीं फटकेंगी नीलगाय, ये 10 तरीके भी आजमा सकते हैं किसान

संगोष्ठी में बोलते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष एंव विधानसभा अध्यक्ष ह्दय नारायण दीक्षित ने कहा कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत में लोकतंत्र के उन पुरोधाओं में से एक हैं, जिन्होंने इसके उदार और भारतीय स्वरूप को गढ़ा है। उन्होंने राजनीति में सत्ता प्राप्ति के उद्देश्य को लेकर प्रवेश नहीं किया था। दीनदयाल जी के विचार एक बीज हैं। बीज केवल बीज ही नहीं रहता है बल्कि उसे पौधा बनता है। वह अनंतहोता है।

उन्होंने कहा कि, दीनदयाल उपाध्याय सत्ताकांक्षी राजनीति के नहीं वरन् राजनीति को तथा भारतीय लोकतंत्र को संस्कृति से आप्लावित करने के महत्त्वाकांक्षी थे। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अपने कर्म से पहचाने गये। देश जिस तरह का रास्ता तलाश रहा है, वह पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ने दिखाया है। दीक्षित ने कहा कि जिस तरह प्रत्येक व्यक्ति का विकास उसकी प्रकृति पर निर्भर करता है उसी तरह देश का विकास भी तभी होगा जब इसकी प्रकृति के हिसाब से दिशा मिले और उस पर अमल किया जाये। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, प्रदेश मीडिया सह सम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.