कन्नौज में बस- ट्रक में भिड़ंत , 13 बाराती घायल

Ajay MishraAjay Mishra   16 April 2017 7:26 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कन्नौज में बस- ट्रक में भिड़ंत , 13 बाराती घायलघायल बाराती 

कन्नौज। मैनपुरी से कानपुर बारातियों को लेकर जा रही बस कन्नौज में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में 13 बाराती घायल हो गए। घायल बारातियों का अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बारातियों को लेकर कानपुर जा रही बस शाम पांच बजे के करीब कन्नौज जिला बार्डर के गंगवापुर के निकट ट्रक से टकरा गयी। ट्रक की टक्कर से बस में बैठे बच्चे और अन्य बाराती घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 13 घायलों में 12 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं 40 वर्षीय बस परिचालक नन्हें का उपचार इमरजेंसी में चल रहा है।

मैनपुरी जिले के जुनासा निवासी श्यामवीर सिंह (48) कहते हैं कि ‘‘24 वर्षीय उनके भतीजे रामवीर सिंह राठौर की बारात में वह भी घायल हो गए। उसके सीने में अधिक चोट आई है।’’

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.