सीबीएसई रिजल्ट: इति सिंह बनीं लखनऊ की टॉपर, किसान के बेटे ने भी किया कमाल , देखिए जश्न की तस्वीरें

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सीबीएसई रिजल्ट: इति सिंह बनीं लखनऊ  की टॉपर, किसान के बेटे ने भी किया कमाल , देखिए जश्न की तस्वीरेंरिजल्ट आने के बाद खुशियां मनातीं छात्राएं। (सभी फोटो- प्रमोद अधिकारी)

लखनऊ। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 12वीं के नतीजे में राजधानी में इति सिंह आगे रही हैं। साइंस स्ट्रीम की इस छात्रा ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ यह बढ़त हासिल की। रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सेकंडरी स्कूल की आस्था और विवेक राय ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। दोनों ने 97.6% अंक प्राप्त किए। वहीं सेंट्रल एकेडमी की उजाला पाठक ने 97.4% अंक अर्जित तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस बार भी राजधानी में लड़कियों ने बाजी मारी।

अपने माता पिता के साथ इति सिंह।

इति सिंह का कहना है कि इस सफलता का श्रेय वो अपने टीचर्स और पैरेंट्स को देना चाहती हैं। इति सिंह को 97.8प्रतिशत अंक मिले हैं। इसमें मैथ में 97,केमिस्ट्री में 95, इनफार्मेशन प्रैक्टिसेज में 97, फिजिक्स में 100 और इंग्लिश में 100 अंक हासिल हुए हैं। इति के पिता अरुण कुमार सिंह फ़ूड एंड सिविल सप्लाई में अधिकारी हैं। मां राजकुमारी सिंह गृहणी हैं। इनका सक्सेस मंत्र है प्लान बना कर पढाई करें। वह 5 घंटे नियमित पढ़ती थी। इति का लक्ष्य इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में करियर बनाना है।

आस्था और विवेक राय।
लखनऊ के सेंट्रल एकेडमी इंदिरानगर में प्रसन्न मुद्रा में छात्र-छात्राएं।
रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सेकंडरी स्कूल में छात्रों ने मनाया जश्न।
लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सेकंडरी स्कूल में छात्रों ने मनाया जश्न।
रानी लक्ष्मीबाई सीनियर सेकंडरी स्कूल में खूब मचा जश्न।

किसान का बेटा बना टॉपर

राजधानी के दूसरे टॉपर विवेक राय कुशीनगर के रहने वाले हैं। वह राजधानी में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता किसान हैं। विवेक ने बताया कि उनके पिता ने हमेशा से उनका पूरा सपोर्ट किया। उन्होंने अपने खर्चे कम कर बेटे को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाया और ईमानदारी से पढ़ाई करने की अपील की। विवेक भी उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे और राजधानी के दूसरे टॉपर बने।

अब यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार

लखनऊ। सीबीएसई के रिजल्ट घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार है। यूपी पूर्व माध्यमिक शिक्षा परिषद अगले महीने 6 या 7 जून को रिजल्ट घोषित कर सकता है। बोर्ड के क्षेत्रीय सचिव संचय यादव ने कुछ दिनों पहले ही 3 जून को इलाहाबाद में बोर्ड की मीटिंग बुलाई है, जिसमें रिजल्ट कब आएगा इससे संस्पेंस खत्म होगा। यूपी बोर्ड में दुनिया के सबसे बड़ा बोर्ड है,जिसमें हर साल लाखों बच्चे परीक्षा देते हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.nic.in या upresults.nic.in देख सकेंगे।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.