राष्ट्रगान: चंडीगढ़ प्रशासन ने दिव्यांगों के लिए दिशानिर्देश जारी किये  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
राष्ट्रगान: चंडीगढ़ प्रशासन ने दिव्यांगों के लिए दिशानिर्देश जारी किये  फोटो साभार: गूगल।

चंडीगढ़ (भाषा)। चंडीगढ़ प्रशासन ने राष्ट्रगान के प्रति सम्मान दिखाने हेतु दिव्यांगों के लिए दिशानिर्देश जारी किये हैं। उच्चतम न्यायालय के हालिया आदेश के अनुसार जारी दिशानिर्देश में कहा गया कि जो दिव्यांग व्यक्ति खड़े होने में असमर्थ हैं, वे उचित मदद के साथ या इसके बिना अधिकतम सावधानी की मुद्रा के साथ एक जगह रुकेंगे। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि अगर दिव्यांग व्यक्ति चलने में बैशाखी का प्रयोग करता है तो वह अधिकतम सर्तकता के साथ एक जगह रुककर स्थिर हो जाएं।

ये भी पढ़ें : कारोबारी फायदे के लिए नहीं कर सकेंगे राष्ट्रगान का दुरुपयोग

उन्होंने दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि श्रवण संबंधी दिव्यांग वाले व्यक्ति सावधान की अवस्था में खड़े हो जाएं। उन्होंने कहा कि हालांकि पर्दे पर इस बारे में उचित संकेत होंगे कि राष्ट्रगान चलाया या गाया जा रहा है। इसके अनुसार, दृष्टिहीन और कम नजर वाले व्यक्तियों को राष्ट्रगान के सम्मान में खड़ा होना होगा। अधिकारी ने कहा कि लोगों को बुद्धि संबंधी दिव्यांग वाले लोगों के प्रति संवेदनशील होना होगा, ताकि उनके खिलाफ कोई अवांछित घटना नहीं हो और उन्हें परेशान नहीं किया जाए।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.