गोंडा-बाराबंकी के बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम योगी, बाढ़ क्षेत्रों का ले रहे जायजा

गाँव कनेक्शन | Aug 14, 2017, 16:05 IST
बाराबंकी
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिलों का दौरा करने का क्रम भले ही टूट गया हो, लेकिन उनके दौरे जारी है। गोरखपुर के दौरे से कल वापसी के बाद आज उनका चार जिलों का दौरा है। वह इन जिलों में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के साथ ही राहत सामग्री भी बांटेंगे।

बाराबंकी में मुख्यमंत्री योगी पहुंच गए हैं। बाराबंकी जिले का बाढ़ प्रभावित हेतमापुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलकात की साथ ही बाढ़ क्षेत्र का जायजा भी ले रहे है। बाढ़ से होने वाली क्षति को दूर करने के लिए अफसरों को निर्देशित किया। बाराबंकी के बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद के लिए लिए आस्वस्त किया।

वहीं बाराबंकी से पहले गोंडा जिले के बाढ़ प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया। गोरखपुर के कर्नलगंज के पाल्हापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ में डूबने से हुई महिला की मौत पर शोक जताते हुए आश्रितों को चार लाख रुपये का स्वीकृति पत्र दिया। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को बाढ़ पीडि़त परिवार को राहत सामग्री पहुंचाने के साथ ही रहने के लिए अस्थाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। पशुओं के लिए चारा, पेयजल व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने वहां एल्गिन-चरसड़ी तटबंध के स्थाई समाधान के लिए सिंचाई मंत्री को निर्देश दिए गए हैं। तटबंध में जो भी गड़बडिय़ां हुई हैं। उनकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री आज इन जिलों का करेंगे दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रदेश में बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती तथा बहराइच के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। हवाई सर्वेक्षण के साथ ही वह इन जिलों में स्थलीय सर्वेक्षण भी करेंगे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    Follow us
    Contact
    • Gomti Nagar, Lucknow, Uttar Pradesh 226010
    • neelesh@gaonconnection.com

    © 2025 All Rights Reserved.