बजट के अभाव में रुक गया भोगांव-शिकोहाबाद फोरलेन का निर्माण कार्य

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बजट के अभाव में रुक गया भोगांव-शिकोहाबाद फोरलेन का निर्माण कार्यमैनपुरी में निर्माणाधीन भोगांव-शिकोहाबाद फोरलेन।

मैनपुरी। आवागमन को बेहतर बनाने के लिए सपा सरकार में भोगांव-शिकोहाबाद रूट को फोरलेन करने की स्वीकृति मिली थी। 2.92 अरब के भारी-भरकम बजट से 37.86 किमी सड़क का निर्माण कराया जाना था। हालांकि, शासन स्तर से सिर्फ एक फीसद धनराशि ही जारी की गई। स्थिति यह है कि धनाभाव की वजह से निर्माण कार्य की रफ्तार ठप है।

तत्कालीन सपा सरकार ने कुरावली से इटावा तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य कराए जाने के बाद भोगांव-शिकोहाबाद रूट को भी फोरलेन में तब्दील करने का फैसला लिया था। जिले में 37.86 किमी की दूरी तक निर्माण काम के लिए युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ कराया गया। निर्माण के लिए शासन स्तर से लगभग 2.92 अरब रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी गई। मगर विभाग को इस रकम का सिर्फ एक फीसद हिस्सा ही उपलब्ध कराया जा सका।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

आवंटित रकम से सड़क की खोदाई का काम शुरू हुआ लेकिन आधे काम में ही स्वीकृत बजट खत्म हो गया। सत्ता परिवर्तन के बाद अब फोरलेन निर्माण का काम बंद पड़ गया है। स्थिति यह है कि भोगांव से मैनपुरी तक कई जगहों पर सड़क खुदी हुई पड़ी है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीण खंड डीके चौधरी का कहना है कि शासन स्तर से जैसे ही बजट उपलब्ध कराया जाएगा, फोरलेन निर्माण कार्य को प्रारंभ करा दिया जाएगा।

हादसों को आमंत्रण दे रही सड़क

भोगांव से शिकोहाबाद तक फोरलेन निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा काफी दूरी तक सड़क की खोदाई का काम पूरा करा लिया है। सड़क के दोनों ओर खोदाई करा दी गई है। मगर, बजट के अभाव में निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। दोनों ओर खुदी पड़ी सड़कों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं कराए गए हैं।

ये भी पढ़ें : मैनपुरी जिले के बाजपुर और जोत गाँव होंगे डिजिटल

नियम है कि मुख्य मार्ग पर वाहन चालकों को खुदी सड़क दूर से दिखाई पड़ सके, इसके लिए लाल रंग के निशान या झंडे लगवाए जाने चाहिए। लेकिन, इस मार्ग पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है। स्थिति यह है कि सुरक्षा मानकों के अभाव में आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर खुदी पड़ी सड़क में उतर जाते हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.