गोंडा: अब 95 फीसदी तय है देवीपाटन मंडल की गायें बछिया को ही जन्म देंगी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गोंडा: अब 95 फीसदी तय है देवीपाटन मंडल की गायें बछिया को ही जन्म देंगीगोंडा के देवी पाटन मंडल के किसानों के लिये अच्छी खबर है।

लखनऊ। प्रदेश सरकार पशुपालकों को पहले से ही लाभ देते हुए गायों में ऐसा सीमेन दे रही है, जिससे गायों में शत प्रतिशत बछिया ही जन्म लेगी। पशुपालन विभाग का यह पायलेट प्रोजेक्ट शुरूआत में बाराबंकी, इटावा, लखीमपुर जैसे जिलों में शुरू किया गया था लेकिन अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी किसान इस तरीके को पसंद कर रहा है।

गोंडा के देवी पाटन मंडल के किसान भी इस योजना अब पसंद कर रहे है। उनकी गायें बछड़ों को नहीं, बल्कि बछिया को ही जन्म देंगी। यह 95 फीसदी सच है। ऐसा संभव हो सका है उच्च गुणवत्ता वाले सीमेन की वजह से। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सीमेन के इस्तेमाल से पशुपालकों की आमदनी चार गुना तक बढ़ जाएगी।

साथ ही किसानों को बछड़ों और सांड़ों से निजात मिलेगी। किसानों-पशुपालकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला बायफ सार्टेड सीमेन अमेरिका से मंगवाया गया है। यह योजना उत्तर प्रदेश के गोंडा देवीपाटन मंडल के सभी जनपदों में लागू की गई है। बायफ द्वारा इस परियोजना को बिलगेट फाउंडेशन के सहयोग से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, में संचालित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- गाय-भैंस के गोबर के बाद अब मुर्गियों की बीट से बनेगी बॉयोगैस


अमेरिका से सीमन मंगवाने में गोंडा जिले के कैसरगंज से सांसद के विशेष सहयोग है। इसीलिए वह क्षेत्र भ्रमण के दौरान पशुपालकों को अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ने को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

चार गुना तक बढ़ जाएगी किसानों की आमदनी

बाएफ सॉर्टेड सीमेन से जनपद गोण्डा देवीपाटन मंडल के प्रथम बछिया ने 20 अक्टूबर 2017 को जन्म दिया है। बायस जनपद प्रभारी बीके मिश्रा ने बताया कि यह उच्च गुणवत्ता युक्त सीमेन अमेरिका से सीमित मात्रा में मंगाया गया है। इस सीमन का इस्तेमाल करने वाली गायें 95 फीसदी बछिया ही जन्म देंगी। इस तकनीक के इस्तेमाल से किसानों की आमदनी भी चार गुना तक बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें- देशी गाय को बचाने के लिए शुरू हुई एक अनोखी पहल, लीजिए गाय के साथ सेल्फी और जीतिए इनाम

कृतिम गर्भाधान के जरिए डाला जाता है सीमेन

बाएफ सॉर्टेड सीमेन कृत्रिम गर्भाधान के जरिए गायों के अंदर डाला जाता है। इसे LING निर्धारण डीएफएस या डीप फ्रोजन सीमेन कहा जाता है। यह गारंटेड है कि कृत्रिम गर्भाधान के बाद आपकी गाय केवल बछिया को ही जन्म देगी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.