कमल सिम्बल पर ही निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कमल सिम्बल पर ही निकाय चुनाव लड़ेगी भाजपाप्रेस को संबोधित करते भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक।

लखनऊ। विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सरकार संकल्प पत्र के आधार पर काम कर रही है। जनता ने हम पर बड़ा भरोसा किया है। जिसके लिए जनता का धन्यवाद है। राज्य भर के कार्यकर्ताओं ने बढ़िया माहौल बनाया।

पाठक ने आगे बताया कि बैठक में नगर निकाय के चुनाव पर भी चर्चा हुई। सगठन मंत्री सुनील बंसल ने इस विषय को रखा। 11000 पार्षद का चुनाव प्रदेश में हैं। भाजपा सिंबल पर ही लड़ेगी। 438 नगर पंचायत 14 नगर निगम और 202 नगर परिषद् में एक एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिलेगी। जीएसटी के प्रभाव पर भी कार्यसमिति में चर्चा की गई। इसके सकारात्मक प्रभाव पर बात हुई।

पाठक ने बताया कि कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि संगठन की बैठकों को लगातार जारी रखें। दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष को साल भर मनाएंगे। 20 हजार विस्तारक 15 दिन तक काम करेंगे। 10 मई से 25 मई के बीच यूपी के सभी सेक्टर में जाएंगे। घर-घर जाएंगे विस्तारक। स्व्चछता का भी कार्यक्रम होगा। मेरा घर भाजपा का घर स्टीकर लगेगा। प्रत्येक जनपद में हर वर्ग के लोगों से मिलेंगे। केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर निकाय सम्मेलन होंगे।

           

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.