यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह को मिला तीन महीने का सेवा विस्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह को मिला तीन महीने का  सेवा विस्तारसुलखान सिंह 

लखनऊ। डीजीपी सुलखान सिंह के सेवा विस्तार का आदेश शुक्रवार रात लखनऊ पहुंचा गया है। इसके बाद डीजीपी सुलखान सिंह प्रदेश के तीन महीनों तक पद पर बने रहेंगे। हालांकि रिजर्व पुलिस लाइंस में डीजीपी की विदाई परेड आयोजित कर उन्हें सलामी दे दी गई है। इसमें पुलिस और पीएसी की इकाईयां भी मौजूद थी।

नई दिल्ली में डीजीपी सुलखान सिंह के सेवा विस्तार से जुड़े प्रस्ताव पर विचार होकर केंद्र गृह मंत्रालय ने इस पर अंतिम मोहर लगा दी है। केंद्र सरकार ने उन्हें तीन माह का सेवा विस्तार देने का फैसला किया है। यूपी सरकार ने यह पूरा मसौदा बीते बुधवार रात को ही केंद्र सरकार को भेज दिया था। वहीं पूर्व डीजीपी एके जैन की तरह सुलखान सिंह को भी सेवा विस्तार का आदेश विदाई परेड होने के बाद हीं पहुंची है।

डीजीपी सुलखान सिंह।

ये भी पढ़ें: हमारे साथी पुलिसकर्मियों ने साथ नहीं दिया होता तो, आज मैं यहां नहीं होता -डीजीपी सुलखान सिंह

ज्ञात है कि, सपा सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन डीजीपी एके जैन को तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया था। जिस दिन उनकी विदाई थी, उसी दिन दोपहर तक उनके सेवा विस्तार का आदेश जारी नहीं हुआ था। विदाई परेड और डीजीपी मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद उनके सेवा विस्तार का आदेश जारी हुआ था। इससे पहले पूर्व डीजीपी अरुण कुमार गुप्ता के सेवा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी मिलती, इससे पहले तत्कालीन सरकार ने उनका प्रस्ताव वापस मंगा लिया था।

ये भी पढ़ें-

एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश को क्लीन चिट

मालिनी अवस्थी और एसटीएफ के अमिताभ यश ही नहीं कई दिग्गज हो चुके हैं सोशल मीडिया के ‘शिकार’

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.