गेहूं क्रय केन्द्रों को व्यवस्थित रखने के दिए गए निर्देश

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गेहूं क्रय केन्द्रों को व्यवस्थित रखने के दिए गए निर्देशबैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देश। 

अमेठी। गेहूं के लिए बनाए गए क्रय केन्द्रों पर आए दिन शिकायतें आती रहती हैं। इसे रोकने के लिए जिले में एक बैठक कराई गई जिसमें जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को केन्द्रों में उचित व्यवस्था कराए जाने पर जोर दिया। इसके साथ ही किसानों की सुविधाओं का भी ध्यान रखने के लिए निर्देश दिए।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

जिलाधिकारी योगेश कुमार ने कैंप कार्यालय में गेहूं खरीद के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक और जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्र साफ-सुथरे हों। इसके साथ ही केंद्रों पर लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद ई-प्रक्यॉरमेंट (ऑनलाइन उपलब्धता) के माध्यम से की जाएगी। किसानों की तरफ से बेचने के लिए लाए गए गेहूं में प्रति क्विंटल परिश्रमिक तौर पर 10 रुपए देना होगा। जिसका भुगतान केंद्र प्रभारी की ओर से किसानों को किया जाएगा। यह भुगतान RTGS के माध्यम से किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 30 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस साल जनपद में गेहूं खरीद का लक्ष्य 97 हजार मीट्रिक टन रखा गया है। साथ ही शासन की ओर से समर्थन मूल्य 16.25 (सोलह रुपए पच्चीस पैसे) निर्धारित किया गया है। इस मूल्य पर किसान अपना गेहूं बेच सकते हैं।

किसानों की सुविधा के लिए जिले में जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

  • कंट्रोल रूम नं- 05368-244361, 244362
  • व्हॉटसएप नं - 8787257736
  • शिकायत नं- 8787261478
  • लैंडलाइन नं- 05368-244208

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.