अयोध्या में योगी मनाएंगे सबसे बड़ी दीपावली, सरयू पर जलाए जाएंगे लाखों दीए 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अयोध्या में योगी  मनाएंगे  सबसे बड़ी दीपावली, सरयू पर जलाए जाएंगे लाखों दीए जगमगाता सरयू घाट

लखनऊ। अयोध्या में इतिहास की सबसे बड़ी दीवाली मनाने की तैयारी चल रही है। भगवान राम के आगमन के लिए अयोध्या पूरी तरह तैयार है। सरयू नदी पर राम की पैड़ी में आज दीप उत्सव मनाया जाएगा। अयोध्या में तैयारी ऐसी है जैसे जमाने पहले भगवान राम के बनवास से लौटने के बाद यहां दिवाली मनाई गई थी। बस पुष्पक विमान की जगह राम और सीता हेलीकॉप्टर से अयोध्या आएंगे, जिनका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट के साथ राजतिलक करेंगे।

एक लाख 71 हजार दीपों से रोशन किया जाएगा सरयू घाट

योगी सरकार ने अयोध्या में इस बार दिवाली भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया है। इस दौरान सरयू के तीन किलोमीटर एरिया को 1 लाख 71 हजार दीपों से रोशन किया जाएगा। राम घाट पार्क से सरयू घाट के बीच पड़ने वाले सभी नौ घाटों को लाइटिंग से सजाया गया है। दिवाली के इस जश्न में पहली बार सीएम और राज्यपाल एक साथ मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही साधु-संतों के साथ पूरे अयोध्या के लोगों को इसमें शामिल होने का न्योता दिया गया है। माना जा रहा है कि इस प्रोग्राम में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे।

बन सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस बार छोटी दिवाली के मौके पर करीब चार हजार लीटर तिल के तेल से 1.71 लाख दीप जलाए जाएंगे। इसके जरिए योगी सरकार एक साथ सबसे ज्यादा दीप जलाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है। इससे पहले यह रिकॉर्ड बाबा राम रहीम के नाम पर दर्ज है। हरियाणा के सिरसा में 23 सितंबर 2016 को हुए एक प्रोग्राम में डेढ़ लाख से ज्यादा दीप जलाए गए थे।

दीप उत्सव में छात्र-छात्राएं भी होंगे शामिल

दीपों को जलाने के लिए अवध यूनिवर्सिटी के पांच हजार स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया गया है। हर दीपक में 50 ग्राम तिल का तेल डाला जायेगा। हर दीये में लखनऊ से लाई गई रूई की 2-2 बत्तियां लगाई जाएंगी। तिल का तेल अयोध्या, फैजाबाद और आसपास के जिलों से इकट्ठा किया गया है।

विदेशी सैलानी भी पहुंचे

धनतेरस के दिन से ही लोगों का अयोध्या पहुंचना शुरू हो गया है। इस प्रोग्राम को देखने बड़ी तादाद में विदेशी सैलानी भी पहुंच रहे हैं। फ्रांस से आईं मैथी ने कहा, "मैं पहली बार आई हूं। मैंन कभी ऐसा डेकोरेशन नहीं देखा था। लाइटिंग और दीप भी सजे हैं। मैं छोटी दिवाली की रात को घाट पर जरूर आऊंगी।

संबंधित खबर :- अयोध्या: छोटी दीवाली पर योगी का दौरा, ये है कार्यक्रम

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.