किसानों को मशीनों के अलावा धान साफ करने वाले दिए गए पंखे

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
किसानों को मशीनों के अलावा धान साफ करने वाले दिए गए पंखेकिसानों के चेहरे पर आई ख़ुशी 

रहनुमा बेगम

स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

औरैया। भूमि सरंक्षण एवं जल संचयन विभाग से गरीब किसानों को चारा मशीन और धान को साफ करने वाले पंखे दिए गए। कटिया मशीन और पंखे पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। बीएसए ने कहा इससे गरीब किसानों को काफी सहयोग मिलेगा।

जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर बसे गांव डोंडापुर के प्रधान संतोष वर्मा ने 25 किसानों को कटिया मशीने और 30 धान साफ करने वाले पंखे किसानों को दिए गए। भूमि संरक्षण विभाग द्वारा गरीब किसानों और लघु कृषकों को धान साफ करने वाले पंखे दिए जाते है। साल 2016-17 में किसानों का चयन किया गया। चयनित किसानों के फार्म आनलाइन भराए गए थे। इसके बाद एक खुली कमेटी में बैठक कर किसानों का चयन किया गया।

विभाग द्वारा दी गई चेक एग्रो कंपनी के सुपुर्द कर दी गई। एग्रो कंपनी द्वारा 25 कटिया मशीने और 30 पंखे दिए गए है। जिन्हें किसानों को वितरित कर दिया गया। कटिया मशीने पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.