किसान के बेटे ने किया जिला टाॅप

Ajay MishraAjay Mishra   28 May 2017 8:19 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
किसान के बेटे ने किया जिला टाॅपविक्रम को मिठाई  खिलते परिजन

कन्नौज। अभिभावकों की जेब पर डाका डालने वाले निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम पिछड़ गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय से इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी ने सीबीएसई बोर्ड में टाॅप किया है।

जिला मुख्यालय से करीब 17 किमी दूर बसे जलालाबाद ब्लाॅक क्षेत्र के अनौगी जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाल विक्रम सिंह यादव ने 95.6 फीसदी अंक लाकर कन्नौज जनपद टाॅप किया है।

विक्रम के पिता विनोद सिंह यादव ने गांव कनेक्शन संवाददाता को फोन पर बताया कि ‘‘मेरे बच्चे के ख्वाब तो बड़े हैं। वह आईएएस बनना चाहता है।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि ‘‘खेती और मजदूरी करके घरका काम चला रहे हैं। वह आगे कहते हैं कि ‘‘पेट तो पलवै है। काम मिल जात है तो कर लेते हैं। एक लड़का और दुई बिटिया हैं।’

मुख्य रूप से मैनपुरी के रहने वाले विक्रम कन्नौज के छिबरामऊ इलाके के इब्राहीमपुर में रहती है ।विक्रम ने बताया कि ‘‘12 घंटे की पढ़ाई के बाद उसने यह मुकाम पाया है। वह छिबरामऊ में रहकर तैयारी की थी, तब जाकर जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिला। मेरे इंग्लिश में 96, हिन्दी में 94, मैथ में 95, फिजिक्स में 95 और कैमेस्ट्री में 98 नंबर आए हैं।

कई सालों में अव्वल आने वाले सेंट जेवियर्स स्कूल कन्नौज के बच्चे इस बार परीक्षा परिणाम में पिछड़ गए। कई परीक्षार्थी फेल भी हुए।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.