पूर्व मंत्री की बहू ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Harinarayan Shukla 9 July 2017 7:12 PM GMT

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क
गोंडा। जिले में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की पुत्र वधू श्रद्धा सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में विरोधियों के अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की तैयारी धरी की धरी रह गई है। ऐसे में अब यह अध्यक्ष पद पूर्व सांसद केतकी सिंह के खाते में जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इस लड़ाई को रोकने में जिले के एक पूर्व विधायक का अहम रोल माना जा रहा है।
जानकारों के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने वालों में अधिकांश को सांसद कैसरगंज वृजभूषण शरण सिंह का आशीर्वाद प्राप्त रहा है। इसमें सीमा पांडेय, भल्लर बाबा, ज्ञानमती पत्नी पल्टूराम प्रमुख नाम रहे हैं। वहीं विजय लक्ष्मी के अध्यक्ष बनने में अपरोक्ष रूप से सहयोग रहा, लेकिन सपा सरकार में केवल मंत्री विनोद कुमार सिंह की चली और निर्विरोध अपने बहु को अध्यक्ष बनवाने में सफल रहे।
ये भी पढ़ें : प्रदेश का पहला स्मार्ट स्कूल बनने की राह पर गोंडा का प्राथमिक विद्यालय
हवा का रूख एक बार फिर बदला और राजनीति का मिजाज भाजपा की ओर हो चला, तो सांसद वृजभूषण शरण सिंह के समर्थकों ने अविश्वास की चर्चा शुरू की। इससे खिज कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी। जानकारों की माने तो मामला गरमाता देख एक पूर्व विधायक बीच में दखल देते हुए दोनों पक्ष के लोगों को इस बात पर राजी कर लिया कि अविश्वास से फजीहत होगी। इससे बचने के लिए स्वयं कुर्सी छोड़ देने में भलाई है। इसके बाद अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
अब सवाल यह है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा। पूर्व सांसद केतकी सिंह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं, तो ऐसे में सबकी निगाहें उनकी तरफ हैं।
ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
hindi samachar District panchayat Gonda Shradha Singh resigns Former minister vinod kumar singh Gonda Politics
More Stories