लखनऊ की पॉस्को कोर्ट से गायत्री प्रजापति को मिली जमानत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
लखनऊ की पॉस्को कोर्ट से गायत्री प्रजापति को मिली जमानतपुलिस की गिरफ्त में गायत्री प्रजापति। फाइल फोटो

नई दिल्ली । रेप केस में फंसे सपा सरकार में रहे मंत्री गायत्री प्रजापति को बड़ी राहत मिली है। आज गायत्री प्रजापति को पॉस्को कोर्ट से इस मामले में जमानत मिल ही गई। लखनऊ की पॉस्को कोर्ट ने गायत्री के साथ साथ उनके दोनों साथी विकास और पिंटू को भी जमानत दे दी।

गायत्री के वकील के मुताबिक मंगलवार शाम तक गायत्री प्रजापति को जमानत पर रिहाई मिल जाएगी। साथ ही यह भी बताया कि कोर्ट ने उन्हें 1-1 लाख के मुचलके पर जमानत मिली है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान गायत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से वह फरार थे। गायत्री को ढूंढने के लिए उनके बेटे को भी उठाया गया था और पूछताछ कि गई थी लेकिन वहां से भी कुछ हाथ नहीं लगा था। लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

17 फरवरी को गायत्री प्रजापति और 6 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा था कि एक करीबी ने 3 साल पहले उसकी मुलाकात गायत्री से कराई थी। महिला ने कहा था कि गायत्री ने कुछ आपत्तिजनक फोटो लिए थे और कई बार ब्लैकमेल भी किया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.