रिवॉल्वर के दम पर लड़के को मंडप से भगाने वाली लड़की गिरफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
रिवॉल्वर के दम पर लड़के को मंडप से भगाने वाली लड़की गिरफ्ताररिवॉल्वर के दम पर लड़के को मंडप से भगाने वाली लड़की गिरफ्तार।

नई दिल्ली। लड़के को शादी के मंडप से रिवाल्वर के दम पर भगा ले जाने वाली लड़की वर्षा साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका को छोड़ दूसरी लड़की से शादी रचा रहे युवक को फिल्मी स्टाइल में उसकी प्रेमिका जनवासे से तमंचे के बल पर उठा ले गई थी। दूल्हा गायब देख लड़की पक्ष पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने दूल्हे के भाई को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने लड़की को भी गिरफ्तार कर लिया।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के मोहन पुरवा गाँव निवासी रामहेत यादव का पुत्र अशोक कुमार यादव एक क्लीनिक में नौकरी करता था। वहीं काम करने वाली एक लड़की से अशोक के प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने समेत तमाम वादे भी किए मगर, अशोक मुकर गया। अशोक की शादी हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गाँव निवासी राम संजीवन की बेटी भारती से तय हो गई।

सोमवार को जब अशोक की बरात भवानीपुर गाँव आई और रात डोढ़ बजे करीब चढ़ावा चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था और दूल्हा अशोक कुछ बरातियों के साथ जनवासे में मौजूद था। इसी बीच उसकी प्रेमिका दो युवकों के साथ स्कार्पियो से जनवासे में पहुंची और उसने अशोक के सिर पर तमंचा लगा दिया। वह बोली ‘प्यार हमसे किया और शादी किसी दूसरे से..यह बर्दाश्त नहीं’।

अचानक प्रेमिका को इस रूप में देखकर दूल्हा बने अशोक की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। अन्य बराती देखते रह गए और प्रेमिका अशोक को स्कार्पियो में बैठा कर फरार हो गई। घरातियों ने यूपी 100 को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा अशोक के भाई जयेंद्र व फोटोग्राफर रामनाथ व उसके बेटे रोहित को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.